बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: कुएं में गिरने से छात्र की मौत :स्कूल जाते समय पैर फिसला

SAGAR: कुएं में गिरने से छात्र की मौत :स्कूल जाते समय पैर फिसला 



सागर,2 अगस्त ,2023 .   सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया पाठक में 25  फुट गहरे कुएं में गिरने से एक 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार लोग कुएं पर पहुंचे और बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

लांच करने आया था घर ,वापिस जा रहा था स्कूल

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र मुकेश दुबे उम्र 9 साल निवासी पिपरिया पाठक गांव के ही शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी की पढ़ाई कर रहा था। सुबह वह अपने भाई जय के साथ स्कूल गया था। दोपहर के समय लंच की छुट्टी में विवेक घर खाना खाने आया था। खाना खाकर अपने छोटे भाई जय के साथ स्कूल के लिए निकला। तभी  मोहल्ले के पास बने कुएं में दौड़ते समय पैर फिसलने से विवेक कुएं में गिर गया। कुआं गहरा और पानी होने से वह डूब गया। घटना देख छोटा भाई घर पहुंचा और परिवार वालों को जानकारी दी।
खबर मिलते ही पिता मुकेश मौके पर पहुंचे और कुएं में छलांग लगा थी। बेटे विवेक को कां से बाहर निकालकर लाया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive