बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मालथौन, बांदरी एवं बरोदियाकलां नगर परिषद में वार्ड प्रभारी घोषित किए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने

मालथौन, बांदरी एवं बरोदियाकलां नगर परिषद में वार्ड प्रभारी घोषित किए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने



सागर। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने विगत दिवस खुरई एवं मालथौन जनपद, मंडी समिति में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए थे। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को खुरई नगर पालिका के सभी 32 वार्डों में वार्ड प्रभारी भी घोषित किए। इसी क्रम में आज शुक्रवार को मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मालथौन, बांदरी एवं बरोदियाकलां के 45 वार्डों में वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 

जिनमें मालथौन के वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड में मनोहरलाल सोनी मालथौन, क्र. 2 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में भरत रैकवार मालथौन, क्र. 3 भगतसिंह वार्ड में संतराम चौबे, अमारी, क्र. 4 एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में मुंशी रजक मालथौन, क्र. 5 महाराणा प्रताप वार्ड में महेन्द्र सिंह चौहान मालथौन, क्र. 6 जवाहरलाल नेहरू वार्ड में अजित राय मालथौन, क्र. 7 डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड में भीकम अहिरवार मालथौन, क्र. 8 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में हाकमसिंह राजपूत मालथौन, क्र. 9 रविन्द्रनाथ टैगौर वार्ड में वृन्दावन लोधी अण्डेला, क्र. 10 वीर शिवाजी वार्ड में मलखानसिंह बुन्देला धौरईखास, क्र. 11 अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में नाथूराम यादव (पूर्व पार्षद) कुंवरपुरा, क्र. 12 रानी अवंतीबाई वार्ड में प्रदीप मालवीय मालथौन, क्र. 13 डॉ. सर हरीसिंह गौर वार्ड में लल्लूराजा बुन्देला इटवा, क्र. 14 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में महेन्द्रपाल सिंह पुत्तीराजा पलेथनी, क्र. 15 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में रघुवीर सिंह राजपूत ढिमरई को वार्ड प्रभारी घोषित किया गया है। 


     बांदरी के वार्ड क्र. 1 महाराणा प्रताप वार्ड में अमोल सिंह सेमराअटा, क्र. 2 वीर शिवाजी वार्ड में हरिसिंह लोधी मुडियावाले, क्र. 3 महात्मा गांधी वार्ड में रामरतन दुबे जी पुजारी, क्र. 4 महाराजा छत्रसाल वार्ड में गजेन्द्र सिंह लोधी पहरगुवां, क्र. 5 अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में महेन्द्र लोधी मण्डल उपाध्यक्ष, क्र. 6 वीरांगना रानी दुर्गावती वार्ड में पप्पू साहू पिठौरिया, क्र. 7 जवाहरलाल नेहरू वार्ड में कोमल राय पिठौरिया, क्र. 8 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में शिवशंकर मिश्रा पीरई, क्र. 9 सुभाषचंद बोस वार्ड में जनक सिंह लोधी आगासिर्स, क्र. 10 महावीर वार्ड में निशांत मिश्रा बांदरी, क्र. 11 डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड में भरत अहिरवार बांदरी, क्र. 12 रविन्द्रनाथ टैगौर वार्ड में राजा राजपूत बांदरी, क्र. 13 आचार्य विद्यासागर वार्ड में काशीराम झा बांदरी, क्र. 14 एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में डॉ. जयराम लोधी क्वायला, क्र. 15 वीरांगना रानी अवंतीबाई वार्ड में माखन सिंह दांगी बांदरी को वार्ड प्रभारी घोषित किया गया है।


     बरोदियाकलां के वार्ड क्रमांक 1 छत्रपति शिवाजी वार्ड में अर्जुन लोधी बीकोरखुर्द, क्र. 2 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में पुष्पेन्द्र सिंह मृगावली, क्र. 3 दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में छत्रपाल सिंह बुन्देला डबडेरा, क्र. 4 डा. अम्बेडकर वार्ड में संतोष राय बीकोरकला, क्र. 5 रानी अवंतीबाई वार्ड में महराज सिंह लोधी मडखेरा, क्र. 6 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में दिलीप चौरसिया बरोदिया, क्र. 7 वैष्णोदेवी मंदिर वार्ड में रामसिंह लोधी बरोदिया, क्र. 8 डॉ. एपीजे अब्दुलकलाम में तिलक सिंह ठाकुर बरोदिया, क्र. 9 आचार्य विद्यासागर वार्ड में नेमीचंद जैन बरोदिया, क्र. 10 महाराणा प्रताप वार्ड में हरिनारायण कुशवाहा, क्र. 11 सबरी वार्ड में हरिराम सेन खैरा, क्र. 12 बिरसामुण्डा वार्ड में त्रिलोक सिंह लोधी उमरई, क्र. 13 सरदार वल्लभभाई पटेल में भरत पटेल चौका, क्र. 14 संत रविदास वार्ड में सुरेन्द्र घोषी रजवांस, क्र. 15 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में अरविन्द जैन (गढी वाले) रजवांस को वार्ड प्रभारी घोषित किया गया है।

     यह नियुक्तियां तेजी से विकास कर रहीं तीनों नगर परिषदों में चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करने, परिषद क्षेत्र में निवासरत लोगों से मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के जुड़ाव को मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करने में सहायक होंगी। मालथौन, बांदरी एवं बरोदियाकलां में बनाए गए सभी प्रभारियों को क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। 
 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive