बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बीजेपी चुनाव प्रबंधन के लिए सागर विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय का शुभारंभ

बीजेपी चुनाव प्रबंधन के लिए सागर  विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय का शुभारंभ

MP Election 2023
तीनबत्ती न्यूज : 15 अक्टूबर,2023
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन हेतु  नवीन कार्यालय कटरा बाजार स्तिथ अपेक्स बैंक के नीचे जयराम धर्मवीर भवन में बनाया गया जिसका शुभारंभ आज करनाल सांसद  संजय भाटिया,सागर सांसद  राजबहादुर सिंह,विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार महापौर प्रतिनिधि  सुशील तिवारी ने फीता काटकर किया।
कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर  करनाल सांसद श्री संजय भाटिया ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर में कह सकता हूं सागर में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से जीतने जा रहीं हैं हम सभी को सकारात्मक भाव के साथ स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनावी  कार्यों में जुटना होगा।

 सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि* भाजपा विकास का दूसरा नाम है। कोई भी क्षेत्र हो, हर तरफ विकास की गंगा बह रही है। विधायक शैलेंद्र जैन की सहजता और मिलनता ने शहरवासियों का दिल जीता है। इस बार उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाना है
 महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि विधायक शैलेंद्र जैन के कार्यकाल में विकास की नित नई इबारत लिखी गई है। उनके जैसा सहज विधायक शायद ही मध्यप्रदेश में कोई हो। नगरवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें शैलेंद्र भाई जैसा जनप्रतिनिधि मिला है। अब हम सभी का दायित्व बनता है कि उन्हें इस बार प्रचंड बहुमत के साथ लगातार चौथी बार विधानसभा में पहुंचाना है। जिसके लिए हम सभी को पूर्ण रूप से एकजुटता के साथ चुनावी रण में उतरना हैं। 


नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने कहा कि वृंदावन अहिरवार ने कहा कि* आज नवरात का प्रथम दिवस हैं माता रानी की आराधना कर कार्यालय का शुभारंभ हुआ है और आज से ही हम जनसंपर्क के माध्यम से जन जन तक पहुंचेंगे इस दौरान हमें जन जन तक सागर में हुए विकास कार्य व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचना हैं। 


विधायक शैलेंद्र जैन ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सागर के विकास में नए पंख लगे हैं इस विकास को हमें अनवरत जारी रखना हैं इसलिए भाजपा सागर के साथ साथ प्रदेश में भी हमें सरकार बनानी हैं क्योंकि 2018 में कांग्रेस की 15 महीने की सरकार का काल खंड हमने देखा था जिसका विकास और जनकल्याण से कोई नाता नहीं था जिसके फलस्वरूप कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थीं। इसलिए हम सभी को सजगता सक्रियता के साथ कार्य करना है ताकि हमारी जीत का रिकॉर्ड पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर एक नया  इतिहास रचेगा।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम सोनी ने किया।
मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया की आज सागर विधानसभा क्षेत्र के सभी 48 शक्ति केंद्रो में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive