बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP: कांग्रेस की पहली सूची जारी 144 प्रत्याशी घोषित: कमलनाथ लडेंगे छिंदवाड़ा से▪️सागर जिले की नरयावली, बंडा ,देवरी और सुरखी से प्रत्याशी घोषित

MP: कांग्रेस की पहली सूची जारी  144 प्रत्याशी  घोषित: कमलनाथ लडेंगे छिंदवाड़ा से

▪️सागर जिले की नरयावली, बंडा ,देवरी और सुरखी से प्रत्याशी घोषित

#MPElection2023
तीनबत्ती न्यूज : 15 अक्टूबर,2023
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी है। 96 विधायकों में से 69 को फिर से मौका दिया है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत को टिकट दिया है। कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी के टिकट काटे गए हैं। उनकी जगह पूर्व सांसद बोधसिंह भगत को उम्मीदवार बनाया है। गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकिट भी कटा है। सागर जिले के देवरी से हर्ष यादव, नरयावली से सुरेंद्र चौधरी,बंडा से तरवर लोधी और सुरखी से नीरज शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। सागर, रहली, बीना, खुरई के टिकट नहीं हुए है।

देखे :सूची





इन पांच सीटों पर हुए बदलाव

कटंगी से टामलाल सहारे की जगह पूर्व सांसद बोधसिंह भगत, गोटेगांव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की जगह शेखर चौधरी, गुनौर से विधायक शिवदयाल बागरी की जगह जीवन लाल सिद्धार्थ, भगवानपुरा में निर्दलीय विधायक केदार डाबर और झाबुआ में वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया की जगह बेटे विक्रांत भूरिया को उम्मीदवार बनाया है।
जातीय समीकरण
कांग्रेस की पहली सूची में 47 सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशी, 39 सीटों पर ओबीसी, अनुसूचित जाति 22, जनजाति सीटों पर 30 प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि अल्पसंख्क वर्ग के जैन समाज से 5 नेता एवं एक मुस्लिम को प्रत्याशी बनाया है। सूची में 19 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। खास बात यह है कि 144 में से 65 उम्मीदवारों की उम्र 50 वर्ष से कम है।
ये रही लिस्ट
1. श्योपुर से बाबूसिंह जंडेल
2. विजयपुर से रामनिवास रावत
3. सबलगढ़ से बृजनाथ कुशवाह
4. जौरा से पंकज उपाध्याय
5. अटेर से हेमंत कटारे
6. लहार से डॉ. गोविंद सिंह
7. मेहगांव से राहुल भदौरिया
8. ग्वालियर ग्रामीण से सहाबसिंह गुर्जर
9. ग्वालियर पूर्व से सतीश सिंह सिकरवार
10. ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक
11. भितरवार से लाखन सिंह यादव
12. डबरा से सुरेश राजे
13. सेवढ़ा से घनश्याम सिंह
14. भांडेर से फूल सिंह बरैया
15. दतिया से अवेधश नायक
16. करेरा से प्रागी लाल जाटव
17. पौहरी से कैलाश कुशवाह
18. शिवपुरी से केपी सिंह
19. पिछोर से शैलेंद्र सिंह
20. कोलारस से बेजनाथ यादव
21. बमौरी से ऋषि अग्रवाल
22. चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह
23. राघौगढ़ से जयवर्धन सिंह
24. अशोक नगर से हरिबाबू राय
25. चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
26. मुंगावली से राव यादवेंद्र सिंह यादव
27. सुरखी से नीरज शर्मा
28. देवरी से हर्ष यादव
29. नरियावली से सुरेंद्र चौधरी
30. बंडा से तरवर सिंह लौधी
31. टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह
32. जतारा से किरण अहिरवार
33. पृथ्वीपुर से नीतेंद्र सिंह राठौर
34. खरगापुर से चंदा सिंह गौर
35. महाराजपुर से नीरज दीक्षित
36. चंदला से हरप्रसाद अनुरागी
37. राजनगर से विक्रम नाती राजा
38. छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी
39. बीजावर से चरणसिंह यादव
40. मलहरा से साध्वी रामसिया भारती
41. पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह
42. जबेरा से प्रताप सिंह लोधी
43. हटा से प्रदीप खटिक
44. पवई से मुकेश नायक
45. गुन्नौर से जीवन लाल सिद्धार्थ
46. चित्रकूट से नीलांशू चतुर्वेदी
47. रेगावं से कल्पना वर्मा
48. सतना से सिद्धार्थ कुशवाह
49. नागौद से डॉ. रश्मि सिंह पटेल
50. अमर पाटन से राजेंद्र कुमार सिंह
51. त्यांैथर से रमा शंकर सिंह पटैल
52. महूगंज से सुखेंद्र सिंह बना
53. मनगंवा से बबीता साकेत
54. गुढ़ से कपिद्धवज सिंह
55. चुरहट से अजय सिंह राहुल
56. सिहावल से कमलेश्वर पटैल
57. चितरंगी से मानिक सिंह
58. सिंगरौली से रेणू शाह
59. जैतपुर से उमा ध्रुवे
60. अनूपपुर से रमेश सिंह
61. पुष्पराजगढ़ से फूंदेलाल मारको
62. बड़वारा से विजय राघवेंद्र सिंह
63. पाटन से नीलेश अवस्थी
64. बरगी से संजय यादव
65. जबलपुर पूर्व से लखन घनघौरिया
66. जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना
67. जबपुर पश्चिम से तरूण भनौट
68. सीहोरा से एकता ठाकुर
69. शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी
70. डिंडौरी से ओमकार सिंह मरकाम
71. बिछिया से नारायण सिंह पट्टा
72. बैहर से संजय उईके
73. लांजी से हिना कांवरे
74. परसवाड़ा से मधुभगत
75. बालाघाट से अनुभा मुंजारे
76. कटंगी से बौधसिंह भगत
77. बरघाट से अर्जुन सिंह काकोडिय़ा
78. सिवनी से आनंद पंजवानी
79. केवलारी से रजनीश सिंह
80. लखनादौन से योगेंद्र सिंह बाबा
81. गोटेगांव से शेखर चौधरी
82. नरसिंहपुर से लखन सिंह पटेल
83. तेंदुखेड़ा से संजय शर्मा
84. छिंदवाड़ा से कमलनाथ
85. मुल्ताई से सुखदेव पांसे
86. बैतूल से निलय डागा
87. घोड़ाडोंगरी से राहुल उईके
88. भैंसदेही से धर्मु सिंह सिरसाम
89. टिमरनी से अभिजीत शाह
90. हरदा से राम किशोर दोगने
91. उदयपुरा से देवेंद्र पटेल गडरवास
92. सिलवानी से देवेंद्र पटेल
93. विदिशा से शशांक भार्गव
94. बासौदा से निशंक जैन
95. शमशाबाद से सिंधु विक्रम सिंह
96. बैरसिया से जयश्री हरिकिरण
97. नरेला से मनोज शुक्ला
98. भोपाल से मध्य आरिफ मसूद
99. बुधनी से विक्रम मस्ताल
100. आष्टा से कमल चौहान
101. सीहोर से शशांक सक्सेना
102. राजगढ़ से बापू सिंह तंवर
103. खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह
104. सुसनैर से भेरू सिंह बापू
105. आगर से विपिन वानखेड़े
106. शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा
107. कालापीपल से कुणाल चौधरी
108. सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा
109. हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल
110. मांधाता से उत्तम पाल सिंह
111. पंधाना से रूपाली बारे
112. भीकनगांव से झूमा सोलंकी
113. बड़वाह से नरेंद्र पटेल
114. महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ
115. कसरावद से सचिन यादव
116. खरगोन से रवि जोशी
117. भगवानपुरा से केदार डावर
118. राजपुर से बाला बच्चन
119. बड़वानी से राजन मंडलोई
120. अलीराजपुर से मुकेश पटेल
121. जोबट से सेना पटेल
122. झाबुआ से विक्रांत भूरिया
123. थांदला से वीर सिंह भूरिया
124. पेटलावद से वाल सिंह मेड़ा
125. सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल
126. गंधवानी से उमंग सिंघार
127. कुक्षी से सुरेंद्र सिंह बघेल हनी
128. धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा
129. देपालपुर से विशाल पटेल
130. इंदौर 1 से संजय शुक्ला
131. इंदौर 2 से चिंतामणी चौकसे चिंटू
132. इंदौर 4 से राजा मंधवानी
133. राऊ से जीतू पटवारी
134. सांवेर से रीना बौरासी
135. नागदा खाचरोद से दिलीप सिंह गुर्जर
136. महिदपुर से दिनेश जैन बोस
137. तराना से महेश परमार
138. घट्टिया से रामलाल मालवीय
139. उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी
140. सैलाना से हर्ष विजय गहलोत
141. आलोट से मनोज चावला
142. मंदसौर से विपिन जैन
143. सुवासरा से राकेश पाटीदार
144. मनासा से नरेंद्र नाहटा

___


_________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive