बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बड़ी परियोजनाएं विकास के मंदिर, चुनाव विकास का यज्ञः मंत्री भूपेंद्र सिंह

बड़ी परियोजनाएं विकास के मंदिर, चुनाव विकास का यज्ञः मंत्री  भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज : 20 अक्टूबर,2023
 बांदरी। विकास तब होता है जब भोपाल और दिल्ली दोनों जगह भाजपा की सरकार हो। डबल इंजन की सरकारें ही ऐसी बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से विकास कर पाती हैं जिसका लाभ पीढ़ियों तक मिलता है। कांग्रेस ने 70 सालों में मालथौन ब्लॉक जैसे पिछड़े क्षेत्र में एक भी सिंचाई परियोजना नहीं दी। यह बात बांदरी के पास उल्दन में सिंचाई परियोजना के बांध स्थल के निकट आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कही।

 कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 62 कलशों में धसान नदी के बांध स्थल से पवित्र जल संग्रहीत किया। इन सभी कलशों को कार्यकर्ता समारोह पूर्वक 62 ग्रामों में ले जाएंगे और वहां के मुख्य मंदिरों में अर्पण करेंगे। ये सभी ऐसे 62 गांव हैं जो 2610 करोड़ लागत वाली बंडा वृहद सिंचाई व पेयजल परियोजना के उल्दन बांध के जल से लाभान्वित होंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इन जल कलशों का जल श्रद्धा के साथ समारोह पूर्वक स्थानीय मंदिर में  अर्पित करके यह मन्नौती मांगें कि बांध का जल साल भर के भीतर खेतों और घरों में पहुंच कर अमृतवर्षा करे।


 मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह बांध परियोजना पूर्व में ऐसे स्थानों पर स्वीकृत हो रही थी जहां पहले ही दूसरी सिंचाई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मैंने शासन के समक्ष तर्क रखा कि भले ही परियोजना की लागत बढ़ जाए, लेकिन बांदरी, बरोदिया, मालथौन के अत्यधिक पिछड़े ग्रामों में इसका पानी पहुंच सके ऐसे स्थल का चयन किया जाए। तब परियोजना की लागत बढ़ा कर 2610 करोड़ हुई और परियोजना स्थल बांदरी के निकट उल्दन बांध तय किया गया। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बांध का अवलोकन किया और इसकी प्रगति दिखाई, यह भी बताया कि दस महीनों के भीतर इस बांध का काम पूरा होगा और अगली बारिश का पानी अक्टूबर माह में खुरई विधानसभा क्षेत्र के 62 गांवों के 16 हजार हेक्टेयर खेतों तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा इससे बांदरी, बरोदिया, मालथौन क्षेत्रों के सभी गांवों में हर घर नल कनेक्शन देकर पेयजल भी साथ-साथ पहुंच जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी पानी रिजर्व रहेगा
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बांध से उपलब्ध जल की 1 एमसीए मात्रा बांदरी व 1 एमसीएम मालथौन के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रिजर्व होगी ताकि उद्योगों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये बड़ी बड़ी परियोजनाएं हमारे विकास के मंदिर हैं, और जो चुनाव होते हैं, वे विकास के यज्ञ की भांति होते हैं। हम सब इसमें आहुति देते हैं। उन्होंने कहा कि उल्दन बांध परियोजना आप सभी को दिखाने के पीछे उद्देश्य यही है कि आप जब गांव-गांव जनता के बीच वोट मांगने जाएं तो पूरे आत्मविश्वास और प्रामाणिक तथ्यों के साथ अपनी बात रख सकें। 
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पानी की उपलब्धता विकास का आधार है। हमारे मालथौन ब्लाक की कृषि भूमि की उत्पादकता कई गुना बढ़ेगी, उद्योग लगेंगे तो रोजगार आएगा। विकास से अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। यही सब मानक मिल कर क्षेत्र की समृद्धि का आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह विकास और समृद्धि की यात्रा निर्बाध गति से चलती रहे इसके लिए हमें भोपाल और दिल्ली दोनों जगहों पर भाजपा की अपनी सरकार चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दरी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी चंद्रभान सिंह यादव, मुकेश जैन बांदरी, महेश पाराशर, प्रमोद तिवारी ने भी संबोधित किया।

ये रहे मोजूद
कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह बुंदेला, सुशील तिवारी, विनोद तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, आर.सी. दुबे, नारायण सिंह, रामकुमार बघेल, विश्वनाथ सिंह, जयंत सिंह बुंदेला, चुन्नी लाल, देशराज सिंह बुंदेला, पुष्पेन्द्र सिंह, सीमा राय, गोविन्द सिंह, प्रमोद तिवारी, प्रहलाद सिंह, बलवीर सिंह, रावराजा, सुरजन सिंह लोधी, दुरग सिंह परिहार, रोशन सिंह, नीलकमल सिंह राजपूत, राधेश्याम सोनी, अमोल सिंह यादव, रामदयाल पाठक, प्रहलाद सिंह, जाहर सिंह, प्रदीप पाठक, सरनाम सिंह, जयसिंह लोधी, शंकर सिंह, बलराम सिंह, ओमकार सिंह राजपूत, हरिसिंह, मुन्नालाल जैन, वी.आर रोहित, देवेन्द्र सिंह, उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive