बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस ने समाज को 60 साल अशिक्षित और वंचित रखाः मंत्री भूपेंद्र सिंह

कांग्रेस ने समाज को 60 साल अशिक्षित और वंचित रखाः मंत्री भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज: 17 अक्टूबर,203
मालथौन। कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर के मूल संदेश को भुला कर अनुसूचित जाति समाज को जानबूझकर पिछड़ा और अशिक्षित रखा। बाबा साहब ने समाज से कहा था कि पढ़ो, शिक्षित बनो और आगे बढ़ो। पर 60 साल तक कांग्रेस ने शिक्षा के अच्छे संस्थान देश में खोले ही नहीं। समाज अशिक्षित रही तो आरक्षण भी व्यर्थ चला गया। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में कही।


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश में दशकों तक अनुसूचित जाति वर्ग की आरक्षित सीटें इसलिए खाली रहीं क्योंकि कांग्रेस ने अच्छे शिक्षण संस्थानों से देश को वंचित रखा। कांग्रेस ने 60 साल और गांधी परिवार ने तो 44 साल देश पर शासन किया लेकिन मेडीकल कालेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, अच्छे स्कूल तब बने जब भाजपा सरकार आई। इसका नुकसान सभी को हुआ लेकिन अनुसूचित जाति समाज को ज्यादा हुआ, इस समाज के लोग इंजीनियर , डाक्टर जैसे बड़े पदों पर कम संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मालथौन, बांदरी और बरोदिया कलां के बच्चों में को आजादी के 70 साल बाद स्थानीय कालेज में पढ़ने का अवसर तब  मिला जब मुझे यहां आपने सेवक के रूप में चुना।

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति समाज को सम्मान और अधिकार दोनों से वंचित रखा। समाज के महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया और समाज के लोगों को वास्तविक अधिकार नहीं सौंपा। उन्होंने बताया कि बाबा साहब को भारत रत्न कांग्रेस ने नहीं दिया यह काम भाजपा ने किया। संत श्री रविदास जी का सौ करोड़ का भव्य मंदिर, जगह-जगह संत रविदास जी के मंदिर, डा आंबेडकर की प्रतिमाएं, पार्क, समाज के लिए छात्रावास भाजपा सरकार ने बनाए। खुरई में 5 करोड़ की लागत से बना डा आंबेडकर म्यूजियम प्रदेश में महू के बाद अपनी तरह का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम है। बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थ भाजपा की सरकार ने बनवाए। कांग्रेस  की सरकारों ने यह सब नहीं किया क्योंकि उनकी निगाह अनुसूचित समाज के वोटों पर थी। इस समाज को शिक्षित और समृद्ध बनाने की कांग्रेस की नीति नहीं थी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज की शिक्षित बेटी श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार को  नगरपालिका का निर्विरोध अध्यक्ष बना कर 28 साल बाद समाज को यह सम्मान दिया। श्रीमती मालती धर्मेंद्र अहिरवार को नगर परिषद मालथौन में उपाध्यक्ष बनाया। जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, कुल 17 पार्षद, 18 सरपंच, 14 जनपद सदस्य ये सारे पद अनुसूचित जाति समाज को हमने खुरई विधानसभा क्षेत्र में देकर उन्हें जनप्रतिनिधित्व सौंपा।

मीडिया प्रभारी कृष्णकांत अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सोनू वाल्मीकि, नगर परिषद मालथौन उपाध्यक्ष मालथौन अहिरवार, मंडल अध्यक्ष नीलेश अहिरवार, नाथूराम अहिरवार, हरचरण अहिरवार, धर्मेन्द्र अहिरवार, प्रदीप अहिरवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

सम्मानित किया, सदस्यता ली

     भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी अहिरवार, अजुद्दी अहिरवार सेवानिवृत्त विद्युत विभाग, पूर्व सरपंच श्रीमती गुड्डी बाई, सुरेश वाल्मीकि वाल्मीकि समाज के अध्य, सेवा निवृत्त स्वास्थ्य विभाग का सम्मान किया।

     कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी अहिरवार मालथौन, छक्कू अहिरवार, धन सिंह अहिरवार कुरमन, कनई अहिरवार हरदौट ने मंत्री श्री सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकुमार बघेल, जयंत सिंह बुंदेला, नीलकमल सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, राजेन्द्र सिंह बुंदेला, भीकम अहिरवार, कृष्णकांत अहिरवार, शंकर लाल अहिरवार, हरिदास अहिरवार, इमरत लाल अहिरवार, कुन्दनलाल अहिरवार, अशोक अहिरवार, सोनू वाल्मीकि, गोलू राय, प्रेमलाल अहिरवार, उमेश अहिरवार, लोटन अहिरवार, दिलीप अहिरवार, रामचरण अहिरवार, माखन अहिरवार, रामवती अहिरवार, सुरेश अहिरवार, श्रीमती लक्ष्मी बाई, श्रमती गुड्डी बाई, अजुद्दी अहिरवार, नारायन वाल्मीकि, बालकिशन अहिरवार, पूरन बंसल, भगवानदास बंसल, रम्मू अहिरवार, प्रकाश बंसल, गोरेलाल अहिरवार, उत्तम अहिरवार, धनसिंह अहिरवार, रामर्प्रताप, मलखान, अजय बंसल, मुकेश अहिरवार, विनोद बंसल, सुकलाल, धनसिंह, पंचमलाल, विजय गंधर्व, प्रीतम बंसल, मानकलाल अहिरवार, गोलू अहिरवार, धर्मेन्द्र अहिरवार, नीलेश अहिरवार, प्रदीप अहिरवार, मालती अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, नाथूराम अहिरवार, आनंद अहिरवार, सोनू बाल्मीकी सहित अनेक लोग शामिल थे।
बरोदियाकलां कलां में भाजपा की सदस्यता ली
 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष बरोदियाकलां स्थित होटल राज विराज पर हॉटल संचालक संजू राजा बुंदेला के साथ राजेंद्र सिंह बुंदेला (दरी), सुरजीत सिंह बुंदेला, राजकुमार यादव (दरी), मजबूत यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम किया। इस दौरान मंत्री श्री सिंह के समक्ष बरोदियाकलां निवासी देवलिया परिवार के सदस्य हरप्रसाद (मुन्ना) देवलिया, मुकेश देवलिया, प्रेमनारायण देवलिया और बाबूलाल चौरसिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

     
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive