बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

इंदौर में एकतरफा प्यार में छात्र ने लड़की और उसके भाई की गोली मारकर हत्या की▪️खुद को भी गोली मारकर की सुसाइड

इंदौर में एकतरफा प्यार में छात्र ने लड़की और उसके भाई की गोली मारकर हत्या की
▪️खुद को भी गोली मारकर की सुसाइड 


Indore News | Crime News
तीनबत्ती न्यूज : 04 अप्रैल ,2024
इंदौर :  मध्यप्रदेश के इंदौर  में एकतरफा प्यार में एक छात्र ने लड़की और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। दिन दहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फेल गई। 
स्वामीनारायण मंदिर परिसर की घटना
पुलिस के मुताबिक घटना  भवरकुआ था क्षेत्र के स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है। लड़की स्नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर और मोसेर भाई दीपक जाट स्वामी नारायण मंदिर में दर्शन करने आए थे। एक अन्य लड़का अभिषेक यादव निवासी सीहोर (रेहटी) भी मौजूद था, जो स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था।।

अभिषेक लड़की स्नेहा और उसके भाई दीपक से मंदिर में बैठकर करीब आधे घंटे तक बातें करता रहा। इस दौरान उसकी दोनों से कई बार विवाद की स्थिति बनी। इसके बाद अभिषेक ने पिस्टल निकाली और दोनों पर कैम्पस में ही फायर कर दिया। इससे स्नेहा और दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।


फिर यहां से सामने भाग गया। वह घबराते हुए मंदिर के सामने ही अरिहंत कॉलेज के कैम्पस में पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा। इसी कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया।
एक तरफा प्यार था
पुलिस के मुताबिक अभिषेक स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था लेकिन स्नेहा ने उसे मना कर दिया था। इसके चलते अभिषेक ने पूर्व में भी मारने की धमकी दी थी। इसी मुद्दे पर बातचीत के लिए तीनों मंदिर आए थे।



ओरिएंटल कॉलेज का स्टूडेंट था दीपक

स्नेहा इंदौर में रह रही थी। उसका भाई दीपक भी यहां ओरिएंटल कॉलेज में छात्र था। जबकि आरोपी मूल रूप से सीहोर के रेहटी गांव का रहने वाला था। वह यहां किस कॉलेज में पढ़ रहा है, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है।
लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस सभी लाइसेंसी हथियार जमा करा रही है। ऐसे में पुलिस यह भी पता कर रही है कि अभिषेक यादव के पास पिस्टल कहां से आई। पुलिस यह भी पता कर रही है कि पिस्टल अवैध तो नहीं है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive