बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने ली मंत्री गोविंद राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने ली मंत्री गोविंद राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता
तीनबत्ती न्यूज : 03 अप्रैल 2024
 सागर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा मंडल में बुधवार को मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा की रीतिनीति तथा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास से प्रभावित होकर बैठक के दौरान 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य  मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है लोकसभा चुनाव में आप सबकी मेहनत से हम जीत का नया इतिहास रचेंगे। भाजपा ने सबको मान सम्मान दिया है। । बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत  और  पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे ने  संबोधित किया। 


इन  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

बैठक के दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अंसार खान, पूर्व मंडी सदस्य भगौनी पटैल, नगर अध्यक्ष लखन पटैल, मंडलम अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष सुमन सिंह राजपूत, मंडलम अध्यक्ष गोकुल अहिरवार, सेक्टर अध्यक्ष नन्हेभाई लोधी, सेक्टर अध्यक्ष पूरन पटैल, सेक्टर अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, जिला मंत्री रमेश अहिरवार, हैदर खान, सेख सबीर खान, नईम खाम, साबिर खान, सम्मू खान, हनीफ खान, हल्ले खान, लोकेश मिश्रा, राजू पटैल, बद्री लोधी, नीतेश लोधी, सुखलाल अहिरवार, रतिराम अहिरवार, राहुल अहिरवार, लक्ष्मी जोशी, दामोदर रैकवार, शिवचरण चढ़ार, बल्लू रावत, कल्लू अहिरवार, सुब्बे पंडा, शंकर अहिरवार, बोरे रावत, खंजू अहिरवार, जमना अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, राहुल सिंह ठाकुर, रामराज लोधी, निखिल रजक, अमर सिंह अहिरवार, रमेश कुंदन अरिहवार, मुन्नालाल अहिरवार, शिवराम लोधी, डॉ. अरविंद ठाकुर, गुड्डा दुबे सहित इनके सैकड़ों शामिल है।  बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, अवध किशोर, साहब सिंह, लखन चौबे, रमेश चढ़ार, मूरत सिंह राजपूत, अनिल पीपरा, अरविंद पटैल, राघव कुसुमगढ़ सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

___________


____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive