बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR NEWS : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति को हत्या : अंधे कत्ल का खुलासा

SAGAR NEWS  : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति को हत्या : अंधे कत्ल का खुलासा




तीनबत्ती न्यूज : 04 अप्रैल ,2024
सागर: सागर में कैंट थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। इसमें पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर  पति की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

केंट थाना क्षेत्र के ग्यागंज इलाके में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पति दोनों के प्रेम में बाधा बन रहा था। जिस कारण आरोपियों ने योजना बनाकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद वारदात को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को जानकारी लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
1 अप्रैल को हुई थी मौत
पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्यागंज में छलबल पिता धनीराम यादव उम्र 42 साल निवासी ग्राम रानीपुरा हाल निवास ग्यागंज की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण गला घोंटने के कारण दम घुटने से होना आया। जिस पर पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले में पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों के बयान लिए।
रस्सी से गला घोंटा 
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक छलबल यादव की पत्नी प्रेमबाई यादव और अर्जुन यादव के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मृतक छलबल यादव को हो गई थी। वह दोनों के मिलने में आपत्ति करता था। शराब पीकर अक्सर पत्नी प्रेमबाई के साथ मारपीट करता था। इसी कारण से प्रेमबाई ने प्रेमी अर्जुन यादव के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 1 अप्रैल की दरम्यानी रात पत्नी प्रेमबाई और अर्जुन यादव ने सोते समय मृतक छलबल यादव के गले में रस्सी डालकर खींचकर हत्या कर दी।
जांच में साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमबाई यादव और अर्जुन यादव को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई, लेकिन वह पूछताछ में पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गए और वारदात की कहानी सुनाई।
मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन यादव पिता किशनलाल यादव उम्र 32 साल निवासी रानीपुरा और मृतक की पत्नी प्रेमबाई पति छलबल यादव उम्र 40 साल निवासी ग्यागंज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने सोते समय रस्सी से गला घोंटकर छलबल यादव की हत्या करना स्वीकार किया। मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।
इनका कार्य सराहनीय
निरीक्षक रावेन्द्र सिंह चौहान थाना प्रभारी केंट, उपनिरी संजय बामनिया, सउनि दीपचरण उइके, सउनि हरिहर सेंगर, प्रआर दिनेश, प्रआर मणिशंकर, प्रआर भवानीशंकर व्यास, प्रआर  अजय सेन, प्रआर  दीपक व्यास, आर  लखन आर. रोहित पाठक, आर. योगेश, आर. अमन, आर. अभिषेक, आर.  श्रीकांत, आर. धर्मेन्द्र यादव प्रधान आरक्षक  श्याम मिश्रा  द्वारा  सराहनीय कार्य रहा। कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुषकृत किया जाएगा।

___________


____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________








Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive