बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई जयंती पर आयोजित सामूहिक विवाह में 11 कन्याओं की शादी

भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई जयंती पर  आयोजित सामूहिक विवाह में 11 कन्याओं की शादी 



तीनबत्ती न्यूज : 05 अप्रैल,2024
सागर : भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज द्वारा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन  खुरई रोड स्थित समाज की धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन रहे। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जिसमें साहू समाज युवा मंडल द्वारा 11 कन्याओं का विवाह कराया गया। पिछले वर्ष चार कन्याओं का विवाह समाज के युवा मंडल द्वारा कराया गया था।
इस मौके पर खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आज का दिन काफी पुण्य का दिन है। आदर्श विवाह सम्मेलन महायज्ञ के समान पुण्य कार्य है पिछले साल यहां चार कन्याओं का विवाह हुआ था और आज बहन बेटियों के संख्या तीन गुना हो गई है। उन्होंने कहा कि दान कितना कैसा भी हो, लेकिन इस शुभ कार्य में आपने अपना सहयोग दिया है। इसका पुण्य आपको जरूर मिलेगा। ऐसे ही शुभ कार्य होते रहना चाहिए। 
 विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि समाजजनों द्वारा किया जा रहा यह सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन किसी पुण्य कार्य से कम नहीं हैं। इस तरह के आयोजनों से समाज में सौहार्द बढ़ता है। समाजजनों द्वारा आज जो 11 कन्याओं को वैवाहिक आशीर्वाद देकर जो कार्य किया यह महायज्ञ की समान है।लोकसभा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े ने अपने संबोधन में साहू समाज के लिए आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजित करने की शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।
ट्रस्ट अध्यक्ष ईश्वर लाल साहू ने कहा कि पिछले वर्ष समाज की 4 कन्याओं की शादियां हुई थी, जिनका परिवार आर्थिक तौर पर सक्षम नहीं है। इस बार यह संख्या बढ़कर 11 कन्याओं का विवाह हो रहा है। सभी कन्याओं को समाजजनों द्वारा स्वर्ण, रजत के आभूषणों के साथ विभिन्न उपहार देकर गृहस्थी का सामान भी भेंट किया है। यह सभी कार्य समाजजनों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। 
ये रहे मोजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहू समाज ट्रस्ट अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, अशोक साहू ,लखनलाल साहू, खेमचंद साहू, जिनेश साहू, रिंकू साहू, शुभम साहू ,बी दी साहू ,प्रभु दयाल साहू, रूपेश साहू ,आदर्श साहू ,नितिन साहू , डब्बू साहू, रूपेश साहू ,मनीष साहू सहित समाज के बंधु उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive