Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Samrasta Yatra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Samrasta Yatra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

संत रविदास जयंती पर बड़तूमा से कानपुर तक निकली समरसता संकल्प उपयात्रा, सामाजिक एकता का दिया संदेश

संत रविदास जयंती पर बड़तूमा से कानपुर तक निकली समरसता संकल्प उपयात्रा, सामाजिक एकता का दिया संदेश




तीनबत्ती न्यूज | 28 नवंबर 2026

सागर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को सागर के बड़तूमा स्थित संत रविदास स्मारक से समरसता संकल्प उपयात्रा का शुभारंभ हुआ। संतों की वंदना और सामाजिक एकता के संकल्प के साथ शुरू हुई यह यात्रा कर्रापुर होते हुए कानपुर पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के समानता, मानवता, सद्भाव और भेदभावमुक्त समाज के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।



नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली यह यात्रा सामाजिक समरसता, समानता और सांस्कृतिक चेतना का अभियान है। संत रविदास जी ने अपनी वाणी और जीवन-दर्शन से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट एवं सद्भावपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनके संदेशों को केवल आयोजनों तक सीमित न रखकर जीवन में आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। बड़तूमा में संत रविदास स्मारक एवं तीर्थस्थल का निर्माण उनकी महान विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का ऐतिहासिक प्रयास है।

संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी वाणी समानता, सद्भाव एवं मानवता का मार्ग दिखाते हैं। यह अभियान तभी सार्थक होगा, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करते हुए उनके विचारों को व्यवहार में उतारा जाएगा।


यात्रा संयोजक एवं शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कहा कि यह केवल कलशों की यात्रा नहीं, बल्कि समता और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। कार्यकर्ता गांवों, मंडलों और बस्तियों में संवाद के माध्यम से लोगों को जोड़ें तथा भजन, पूजन और संत रविदास जी के विचारों पर चर्चा कर समरसता का भाव जागृत करें। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी प्रेम, भक्ति, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देती है। बड़तूमा में निर्माणाधीन स्मारक एवं तीर्थस्थल आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन-दर्शन से परिचित कराएगा। उन्होंने अभियान में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

इनकी रही उपस्थिति

उपयात्रा के शुभारंभ अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े सहित सूरज कैरो, प्रभुदयाल कुशवाहा, रानी कुशवाहा, चैन सिंह, जाहर सिंह, चेतराम अहिरवार, मधुकर जाटव, वृंदावन अहिरवार, नगर परिषद अध्यक्ष मिहीलाल, कपिल कुशवाहा, अंकित तिवारी, शारदा खटीक, गंगाराम ठेकेदार, डॉ. परशुराम, नरेंद्र रोहित, रामू ठेकेदार, सुखदेव मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, नवीन भट्ट, विवेक सक्सेना, बाबूलाल रोहित, पूनम साहू, जयंती मौर्य, रेखा चौधरी, रेखा वर्मा एवं शिक्षा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive