Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Swaranjali लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Swaranjali लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

डॉ. गौर जयंती पर प्रवाह संस्था ने आयोजित की स्वरांजलि : पद्मश्री डॉ. भारती बंधु की प्रस्तुति ने बांधा समां

डॉ. गौर जयंती पर प्रवाह संस्था ने आयोजित की स्वरांजलि : पद्मश्री डॉ. भारती बंधु की प्रस्तुति ने बांधा समां


तीनबत्ती न्यूज |28 नवंबर, 2026

सागर। डॉ. सर हरिसिंह गौर की जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा मंच प्रवाह द्वारा मकरोनिया के रजाखेड़ी स्थित गीतांजलि मैरिज हॉल में स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित ख्यातिलब्ध कलाकार डॉ. भारती बंधु ने शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नागेश दुबे थे। इस अवसर पर ख्यातिलब्ध साहित्यकार सुश्री शरद सिंह, शायर अशोक मिजाज बद्र सहित अनेक साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।



प्रवाह संस्था के अध्यक्ष संतोष रोहित मित्र ने डॉ. गौर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जहां सामाजिक कार्यों में लोग सहयोग करने से कतराते हैं, वहीं डॉ. गौर ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके त्याग और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि प्रवाह संस्था का प्रवाह सतत् प्रवाहित रहेगा।





कुलपति डॉ. नागेश दुबे ने डॉ. गौर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए प्रवाह संस्था की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने संस्था के सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई दी और डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों और कवियों ने भी अपने विचार एवं रचनाएं प्रस्तुत कीं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला संतोष रोहित, साहित्यकार राजकुमार तिवारी, राजेश पंडित, शायर अशोक मिजाज, नगर निगम पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, प्रवाह संस्था के पदाधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा, एडवोकेट राजेश दुबे, तीरथ सिंह, रविंद्र पांडे, मिहिर गांगुली, मनोज जैन, अजय मौर्य, भगवान सिंह, दीपू तिवारी, राकेश यादव, मनीष दुबे, नीलेश राय, दीपक निषाद, राजेश गौतम सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल चौबे ने किया।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive