बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्यनमस्कर कार्यक्रम आयोजित

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सूर्यनमस्कर कार्यक्रम आयोजित
सागर।  स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस के तहत जिले भर में सूर्य नमस्कार और अन्य आयोजन हुए।  पद्माकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर के प्रांगण में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही एमपी सरकार के योग पुरस्कार के लिए चयनित प्रसिद्ध योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में उमावि मोराजी स्कूल में कार्यक्रम हुआ।
जिला स्तरीय आयोजन
जिला शिक्षा अधिकारी सागर डॉक्टर महेंद्र प्रताप तिवारी जी द्वारा माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। रेडियो प्रसारण केमुताबिक राष्ट्रगान राष्ट्रगीत मध्य प्रदेश गान एवं सूर्य नमस्कार के विभिन्न 12 चरणों एवं प्राणायाम मुद्राओं का अभ्यास किया गया ।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का जीवन में महत्व एवं दिनचर्या में शामिल करने के महत्व को बताया गया।
इस कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक  एचपी कुर्मीपद्माकर स्कूल प्रभारी प्राचार्य  राजेंद्र नगरिया ,अखिलेश पाठक ,श्भय श्रीवास्तव श्री संजय दादर  खेल अधिकारी सागर यु वी एस गौर, अनिल मिश्रा , अखिलेश पाठक , जी के सोनी  आर सी सोनी एल इन भारती, प्रशांत तिवारी अनुभव श्री वास, गिरीश गौतम टी एन  मिश्रा  श्रीमती संगीता गर्ग, बीएम त्रिवेदी , राजेंद्र अहिरवार , महेंद्र ठाकुर अशोक कनौजिया , आरके पुरानी एवं  अन्य  शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।
योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर  युवा दिवस पर सूर्यनमस्कार कार्यक्रम एमपी सरकार के 
 राज्यस्तरीय योग पुरस्कार स्वामी विवेकानंद पुरस्कार के लिए चयनित योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में शासकीय उमावि मोराजी में आयोजन हुआ। इस मौके पर रेडियो के प्रसारणनुसार पूरा आयोजन हुआ।  योगाचार्य विष्णु आर्य ने योग और सूर्य नमस्कार के महत्व से परिचय कराया। 
इस अवसर पर एमपीसोनी,रिटायर्ड प्राचार्य, योगाचार्य रामनारायण यादव,ब्रजमोहन पांडे,पुरषोत्तम लाल सोनी,अमित गुप्ता, मोराजी उमावि प्राचार्य ए के जैन,एन के जैन, मिडिल स्कूल के प्राचार्य, सुधीर सोनी, डॉ अरविंद बड़ोनिया,, डॉ प्रफुल्ल  हलवे, प्राथमिकस्कूल की  प्राचार्य जागेश्वरी कोरी,अर्चना मिश्रा,रीना चोधरी,आलोक चतुर्वेदी,देवी सिंह पटेल।राकेश जैन सहित शिक्षको और विधायार्थियो ने हिस्सा लिया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive