बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

CAA के समर्थन /सम्मान मेंविशाल रैली,सांसद और पूर्व गृहमंत्री सहित अनेक शामिल

CAA के समर्थन /सम्मान मेंविशाल रैली,सांसद और पूर्व  गृहमंत्री सहित अनेक शामिल
सागर। नागरिकता संशोधन कानून केसमर्थन और संम्मान में सागर में विशाल जनसैलाब उमड़ा। खेल परिसर के बाजू वाले मैदान से रैली निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। लोग वदेमातरम और भारतमाता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली की शुरुआत में राष्ट्रगान हुआ और स्वस्तिकावाचन सन्तो द्वारा किया गया। रैली में भारी पुलिस बल तैनात रहा।रैली में विशाल  तिरँगॉ भी लेकर लोग चल रहे थे।
ये रहे यात्रा में शामिल
इसमे पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ,सांसद राजबहादुर सिंह,विधायक शेलेन्द्र जैन और प्रदीप लारिया और पूर्व विधायक सुधा जैन,डॉ सुशील तिवारी, लता वानखेड़े,भिषेक भार्गव,प्रभु दयाल पटेल,सुखदेव मिश्रा, राज कुमार सुमरेडी,सुशील भार्गव,अनुराग प्यासीं,लक्मन सिंह,सुधीर यादव,श्याम तिवारी,मुकेश जैन ढाना, डॉ वीरेंद्र पाठक,राम कुमार साहू,सूरज सोनी,कपिल मलैया,शैलेश केशरवानी,संध्या भार्गव,शिवशंकर मिश्रा, विरन्दावन अहिरवार, डॉ उमेश सराफ,राकेश बाबू सोनी,धर्मेंद्र खटीक,नरेश यादव,राजेश केशरवानी,विक्रम सोनी,रीतेश मिश्रा,,सहित वकील  ,डाक्टर,शिक्षक,विधार्थी गण और नागरिक शामिल हुए।
शहर में कई जगह पुलिस बल लगा रहा
रैली के आयोजन के चलते पुलिस अधीक्षक अमित सांघि के निर्देशन में पूरे शहर में प्रमुख चौराहों पर एहतियात के तौर पर पुलिस बल लगाया गया था। रैली में सिटी मजिस्ट्रेट पवन वारिया,csp आर डी भारदाज सहित विभिन्न थानों के प्रभारी और बज्र वाहन,फायर बिर्गेड साथ थी। उधर तीनबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय और चौराहे के पास सशस्त्र पुलिस बल लगा हुआ था। सुबह से ही पुलिस बल कार्यालय के पास लगा रहा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive