बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगरपालिका मकरोनिया के चार एल्डरमेन नियुक्त।।

नगरपालिका मकरोनिया के चार एल्डरमेन नियुक्त।।
सागर/मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास  विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका मकरोनिया बुर्जग में चार एल्डरमेन की नियुक्ति की गई जिनमें आर.आर.पाराशर,
 पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमति रेखा मुल्ले चौधरी, ब्रम्हप्रीत सिंह (मनी सिंह गुरोन) शामिल है। उक्त चारो एल्डरमेंन की नियुक्ति पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित नगरपालिका मकरोनिया के कॉग्रेंसजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ नगरीय प्रशासन मंत्री  जयवर्धन सिंह,मध्यप्रदेश कॉग्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त एल्डरमेनों को बधाई देते हुए नगरपालिका मकरोनिया क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहभागिता निभाते हुए क्षेत्र के चहुमुखी विकास की अपेक्षा की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला ग्रामीण कॉग्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी ,देवेन्द्र पटेल,ब्लाक कॉग्रेंस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,ठाकुर लगनसिंह,देवेन्द्र कुर्मी युवा कॉग्रेंस अध्यक्ष असरफ खॉन ,कलू गोविंद पटैल, एड0राजेश दुबे ,दिनेश वर्मा , एड0 कमलेश ठाकुर,मनोज यादव,रोहित वर्मा,मोतीलाल पटैल, दिनेश गौर, अम्बुज चौहान, संजय रोहिदास, धीरज खरे, नवीन वर्मा  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive