तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

नगर निगम सागर के वार्डो का आरक्षण,कई दिग्गज पार्षदों को तलाशने होंगे दूसरे वार्ड

नगर निगम सागर के वार्डो का आरक्षण,कई  दिग्गज पार्षदों को तलाशने होंगे दूसरे वार्ड




@विनोद आर्य

सागर। (तीनबत्ती न्यूज़).। नगर निगम सागर के 48 वार्डां के नगरीय निकाय के चुनाव हेतु वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर  दीपक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर निगम कमिष्नर श्री आरपी अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री विकास नायक एवं श्री सीएल वर्मा, श्री बीएस चौहान, सुश्री ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

नए आरक्षण के चलते कई दिग्गजों को अब नए वार्ड तलाशने होंगे। वही महिला वार्डो के बदलने से उनके पतियों को लड़ने का मौका मिल सकता है। कुछ पार्षदों को अपने  मूल वार्ड  से लड़ने का मौका मिल सकता है।  सूची आते ही  वार्डो में  सरगर्मी बढ़ने लगी । वही टिकिट की जुगाड़ लगाने में अभी से सक्रिय नजर आने लगे।

इन पार्षद को तलाश नए वार्डो की 

नगरनिंगम सागर में लंबे समय से राजनीति कर रहे  पार्षद विनोद तिवारी, अजय परमार,  नरेश यादव , राजेश केशरवानी ,चक्रेश सिंघई, जिनेश साहू,महेश जाटव ,किरण मिश्रा ,सुबोध पाराशर ,संजय दुबे, परसु विश्वकर्मा, नीरज जैन, विनोद सोनी, बबलू कमानी, ,चेतराम अहिरवार, सोमेश जड़िया, याकृति जड़िया,शेवता यादव, जय कुमार सोनी ,सीताराम पँचकौड़ी  आदि को  आरक्षण के चलते वार्ड बदलने होंगे। या फिर इन्हें सामान्य वर्ग से चुनोतियाँ मिलेंगी।  आरक्षण के बाद मौजूदा  महिला  पार्षदों की जगह उनके पति अथवा परिजनों के लड़ने की सभावना बन गयी है। दो दर्जन से अधिक पार्षद  आरक्षण  का शिकार बने है। जिनको आगामी राजनीति दूसरे वार्डो में करने कई मुश्किलो का सामना करना पड़ेगा।  पूर्व निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी का वार्ड सूबेदार के आरक्षित होने के बाद उनके भगतसिंह वार्ड से च्युनाव लड़ सकते है। उनका मूल वार्ड भगतसिंह अनारक्षित हो गया है। बलराम घोषी के लिए रामपूरा वार्ड मनमाकिफ़  ओबीसी हो गया है।

पढ़े : भाजपा के  सागर के सम्भागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया हुए संक्रमित,

तीनो मंत्रियों  की  रिपोर्ट आई नेगेटिव

सांसद  राजबहादुर सिंह का वार्ड हुआ महिला 

हालांकि सांसद राजबहादुर सिंह को निगम का चुनाव नही लड़ना है । लेकिन उनका वार्ड  वृन्दावन वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुआ हैं । यही से जीतकर वे  निगम के अध्यक्ष बने थे। 


एबीपी न्यूज़
घण्टी बजाओ

कोरोना काल मे नेतागिरी के नियम क्यो नही...

देखे..सीएम शिवराज,पूर्व सीएम कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर मन्त्री तुलसी सिलावट ,गोविंद राजपूत  की  नेतागिरी...


ये रही सूची आरक्षण की 

आरक्षण प्रक्रिया के तहत श्री बीएस चौहान ने बताया कि, नगर निगम क्षेत्र में 2 लाख 73 हजार 296 जनसंख्या वाले 48 वार्डों में 54 हजार 314 अनुसूचित जाति एवं 3 हजार 34 अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति निवासरत है। आरक्षण हेतु पिछले निर्वाचन में हुए वार्डों के आरक्षण को ध्यान में रखते हुए लॉटरी सिस्टम से वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई।
अनारक्षित 25 वार्डों में से 13 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित एवं 12 अनारक्षित हैं। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा के 12 वार्डो में 6 अनारक्षित एवं 6 महिला वर्ग के लिए, अनुसूचित जाति वर्ग के 10 वार्डां में 5 अनारक्षित एवं 5 महिलाओं के लिए एवं एक वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 01 डॉ हरीसिंह गौर नगर वार्ड, 02 इन्द्रानगर वार्ड, 05 शिवाजी नगर वार्ड,  06 गोपालगंज वार्ड, 09 शनीचरी वार्ड, 10 परकोटा वार्ड, 11 लाजपतपुरा वार्ड, 14 तिलगंज वार्ड, 23 भगतसिंह वार्ड, 26 चंद्रशेखर  वार्ड, 32 रविशंकर वार्ड, 35 राजीवनगर वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

अनारक्षित वर्ग में महिला आरक्षित वार्डों में वार्ड क्रमांक 07 वृन्दावन वार्ड, 08 कृष्णगंज वार्ड, 13 महर्षि दयानंद वार्ड, 19 तुलसीनगर वार्ड, 20 लालबहादुर शास्त्री वार्ड, 21 संतकवरराम वार्ड, 25 मोतीनगर वार्ड, 33 नरयावली नाका वार्ड, 38 केशवगंज वार्ड, 40 चकराघाट वार्ड, 41 बरियाघाट वार्ड, 42 लक्ष्मीपुरा वार्ड, 43 पुरव्याउ टौरी वार्ड आरक्षित किये गए।
अन्य पिछड़ा वर्ग के अनारक्षित के लिए वार्ड क्रमांक 27 कटरा वार्ड, 29 रामपुरा वार्ड, 30 इतवारी वार्ड, 34 मोहननगर वार्ड, 36 विवेकानंद वार्ड, 46 तिली वार्ड आरक्षित किए गए।
अन्य पिछड़ा वर्ग के महिला के लिए 03 सिविल लाईन वार्ड, 12 शुकवारी वार्ड, 28 जवाहरगंज वार्ड, 31 गांधीचौक वार्ड, 39 सूबेदार वार्ड, 47 बाघराज वार्ड आरक्षित किए गए।
अनुसूचित जाति के अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 16 विठठलनगर वार्ड, 18 सुभाषनगर वार्ड, 37 संतकबीर वार्ड, 44 काकागंज वार्ड, 45 पंतनगर वार्ड आरक्षित किए गए। अनुसूचित जाति के महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 15 भगवानगंज वार्ड, 17 गुरूगोविंद सिंह वार्ड, 22 सतरविदास वार्ड, 24 बल्लभनगर वार्ड, 48 अंबेडकर वार्ड आरक्षित किए गए है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए मधुकर शाह वार्ड को आरक्षित किया गया है।                                    
-------------------------------



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive