बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJP : नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र अहिरवार ने किया पदभार ग्रहण

BJP :  नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र अहिरवार ने किया पदभार ग्रहण 


सागर।भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र अहिरवार ने धर्मश्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पद्भार ग्रहण कर शीर्ष नेतृत्व एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, श्री प्रदीप लारिया, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया  मंत्री प्रतिनिधि श्री हीरा सिंह राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गंगाराम अहिरवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह धनोरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एड. नरेन्द्र अहिरवार को विधिवत पदभार ग्रहण कराया। 
इस अवसर पर पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गंगाराम अहिरवार ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एड. नरेन्द्र अहिरवार को बधाई दी एवं संगठन द्वारा तय अनुसूचित जाति मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। 
श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि एक युवा कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपना यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। श्री नरेन्द्र अहिरवार जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिये दुगनी ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र अहिरवार को बधाई देते हुये कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का अभिन्न अंग है। जिसकी सक्रियता का लाभ सदैव भारतीय जनता पार्टी संगठन को मिलता है। हमारी केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न योजनायें चला रही है साथ ही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। 
इस अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी ने कहा कि एड. नरेन्द्र अहिरवार जी काफी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी संगठन में कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है ऐसे उर्जावान कार्यकर्ता पर शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताकर अनुसूचित जाति वर्ग के सभी युवाओं को सम्मानित किया है। सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी भारतीय जनता पार्टी अपने मोर्चो, प्रकोष्ठो एवं प्रत्येक कार्यकर्ता से निचले स्तर तक शासकीय योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में हमेशा सफल रही है यहीं कारण है कि समाज का प्रत्येक हिस्सा भारतीय जनता पार्टी को अपना आर्शीवाद लगातार प्रदान करता है। 
नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की केन्द्र बिन्दु अनुसूचित जाति वर्ग है भारतीय जनता पार्टी सदैव ही अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिये कार्य करती है। आज तक सभी विपक्षी दलों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर छला गया है। हम आशा करते है कि शीर्ष नेतृत्व की मंशा अनुरूप नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र अहिरवार केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा से जोड़कर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सबल बनाने के लिये कार्य करेंगे। 
सांसद श्री राजबहादुर सिंह जी ने नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र अहिरवार जी को बधाई देते हुये कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता को उच्च पदों तक पहुंचाया जाता है। नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष एड. नरेन्द्र अहिरवार लंबे समय से एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। जिन्हें आज संगठन द्वारा इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपकर सम्मानित किया गया है। हमारी सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का संपूर्ण लाभ जन-जन तक पहुंचे इसके लिये मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना होगा। 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एड. नरेन्द्र अहिरवार ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी मुझे सौंपी है उसका निर्वहन मैं पूर्ण समर्पण के साथ करूंगा साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलायी जा रही अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये वरिष्ठों के मार्गदर्षन एवं युवाओं के सहयोग से बूथ स्तर तक मोर्चा इकाईयों का गठन करेंगे ताकि संगठन एवं सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रत्येक जन को अवगत करा सकेें एवं उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक सक्षम और मजबूत बना सकें। 
कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य श्री भगवती प्रसाद जाटव ने किया एवं आभार डाॅ. परसूराम ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृन्दावन अहिरवार, मोनू चैहान, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, चैन सिंह ठाकुर, वैभवराज कुकरेले, अनिल ढिमोले, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, प्रदीप राजौरिया, देवेन्द्र फुसकेले, सुषमा यादव, सविता साहू, देवेन्द्र कटारे, निकेश गुप्ता, श्रीकांत जैन, आलोक केषरवानी, अर्पित पाण्डे, आकाश सिंह राजपूत, शंभू खटीक, अमित कछवाहा, रामू ठेकेदार, टिंकल सैनी, रीतेश मिश्रा, रामलखन सिंह, दीपेश जैन, चेतराम अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, नरेष धानक, अनिल राज, रिंकू राज, जगदीश लोधी, रामेष्वर नेमा, गोपी पंथी, राकेश लारिया, यश अग्रवाल, नितिन सोनी, प्रासक जैन, लीना रोहित, रेशु चौधरी, शैलवाला सुनरया, सुनीता रैकवार, मेघा मिश्रा, नीलेश अहिरवार, ललित अहिरवार, कमलेश चुटेले, राजू अहिरवार, अनिल चौधरी, भूपेन्द्र अहिरवार, कड़ारे अहिरवार, मीना रोहत, अंकित विश्वकर्मा, नीरज चौरसिया, विनोद पंथी, छोटेलाल अहिरवार, राजाराम, शैलेष जैन शेरा, वीरेन्द्र अहिरवार, जगदीष अहिरवार, प्रशांत अशोक मास्टर, राम सिंह अहिरवार, रमेश बारदाना, भोलाराम छन्ना, नरेश चढ़ार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive