बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

सागर । युवा कांग्रेस मकरोनिया नगर के नव नियुक्त पदाधिकारीयों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन मकरोनिया स्थित आकांक्षा गार्डन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष इंजी. संजय रोहिदास, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष राजा बुन्देला आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कर पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवा नोजवानो को छलने का काम किया हैं। आज युवा नोजवान रोजगार की तलाश में दर दर भटकने को मजबूर हैं। श्री चौधरी ने भाजपा सरकार की युवा, किसान व जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करने की बात कही। कार्यक्रम को प्रदेश के कांग्रेस के महासचिव मोती पटेल,जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, आर. आर. पारासर, अमोल सिंह राजपूत, एड. घनश्याम पटेल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया अंत मे आभार एड. अम्बुज चौहान में व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल जैन, प्रीतेश तिवारी, सुदीप पटेरिया, जयदीप तिवारी,निशान्त आठया,प्रकाश अहिरवार, सन्दीप चौधरी, चंदन रेदास, सन्दीप वर्मा, अविनाश खरे,राजेन्द्र साहनी, धर्मेन्द्र रजक,निहाल पाण्डेय, दीपक कुर्मी, कल्पना रजक,कु. स्नेहा, विकास घारू, आसिफ खान, अरविंद सूयवंशी वीरेंद्र वर्मा, प्रिंस राजपूत, राहुल अहिरवार, वीरेंद्र जैन, भूपेंद्र पटेल, अजय पटेल सचिन चौबे, नगर सचिव, सचिन अहिरवार, संतोष सेन, राम कुमार सहित अनेकों कांग्रेस जन मोजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive