बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस ने आदिवासी बाहुल्य ग्राम में चलाया जन जागरण अभियान।

कांग्रेस ने आदिवासी बाहुल्य ग्राम में चलाया जन जागरण अभियान।

★ भाजपा सरकार के सबका साथ सबका विकास के दावे खोखले........सुरेन्द्र चौधरी 

सागर / भाजपा सरकार में आसमान छू रही महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की जयंती से प्रारम्भ हुये जन जागरण अभियान के तहत नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आदिवासी बाहुल्य ग्राम खानपुर में जन जागरण अभियान चलाया गया।  जहां कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू का पुण्य स्मरण कर की गई। म.प्र.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने बढ़ती हुई महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था सहित स्थानीय जन समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरते हुये कहा कि सबका साथ सबका विकास के दावे करने वाली भाजपा सरकार के दावे खोखले साबित हुये हैं। जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि आदिवासी बाहुल्य ग्राम खानपुर के लोग राशन पर्ची, राशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जिनकी ओर किसी का ध्यान नही है। जिससे भाजपा सरकार का जन विरोधी चहरा उजागर हुआ है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस के महामंत्री मुन्ना विश्वकर्मा, महेन्द्र पटेल, सुभाष यादव, राजा बुन्देला, दिनेश यादव आदि ने  भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया अन्त में आभार रघुनाथ आदिवासी में माना। जन जागरण में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो सहित ग्रामीणजन मोजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive