बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : अवैध रूप से गांजे की खेती, 118 किलो गांजा जब्त, ★ अमरूद के पेड़ो के बीच लगे थे गांजे के पेड़

SAGAR : अवैध रूप से गांजे की खेती, 118 किलो गांजा जब्त,
★ अमरूद के पेड़ो के बीच लगे थे  गांजे के पेड़





सागर। सागर जिले की थाना बंडा एवं रहली पुलिस ने दो जगहों पर कार्यवाही करके गांजा के पेड़ जब्त किए। यहां से 118 किलो गांजा के पेड़ जब्त किए है। बन्दा में अमरूद के पेड़ों के बीच गांजे के पेड लगे मिले। जिसकी कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

अमरूद के साथ लगे थे गाजे के पेड़

पुलिस के अनुसार  बंडा पुलिस को मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपतपुर मौजा में तिसमाला माता के मदिर की पहाड़ी के नीचे बिही के पेडो के पास निरपत लोधी निवासी दलपतपुर के खेत में अधिक मात्रा में मादक पदार्थ गाजा के पौधे लगे है। सूचना की तस्दीक होने पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम
दलपतपुर मौजा में तिसमाला माता के मदिर की पहाड़ी के नीचे बीही के पेडो के पास खेत में पहुंचकर देखा तो खेत मे मादक पदार्थ गांजा जैसे पौधे (हरे गीले) पौधे करीब 5 फीट लम्बे पाये गये। मादक पदार्थ के पौधों की तौल की गई जो कुल करीबन 103 किलो 750 ग्राम बजन होना पाया गया।  जिन्हे प्लास्टिक की बौरी में पैक कर सीलबंद किया जाकर मौके से जब्त किया। उक्त खेत के स्वामी निर्पत लोधी की तलाश की गई जो नहीं मिला आरोपी निरपत लोधी का कृत्य अपराध धारा 8/20 NDPS ACT का पाये जाने आरोपी निर्पत लोधी के विरुध्द धारा 8/20 NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त रेड कार्यवाही में- उनि0 पी डी ठाकुर, सउनि राजपाल सिंह, प्रआर0 बृजेश शर्मा, नरेन्द्र
आरक्षक, आशीष, प्रदीप शर्मा, व सानू की सराहनीय भूमिका रही।




बाडे मे अवैध रूप से लगे थे गांजे के पेड
रहली पुलिस को  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिनौती मे पुरानी वन चौकी के पास बाड़े मे रूप सिंह गौड अवैध रूप से अवैध रूप से गांजे के पेड़ लगाये है। सूचना प्राप्त पर तत्काल
उचित कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर मय स्टॉफ के अचानक दबिश दी पुलिस देखकर आरोपी रूप सिंह गौड रात्रि मे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस द्वारा पुरानी वन चौकी के दोनों भवनों के पास बने बाडा मे देखने पर आजू बाजू मादक
पदार्थ गांजे के छोटे-बड़े काफी पेड लगे पाये गये जिनकी नियमानुसार वीडियो ग्राफी करावाकर सारे पौधे उखडवा कर जप्त किये।   गांजा मय पेड़ों के कुल 14 किलो 940 ग्राम कीमती करीबन 50 हजार रूपये का होना पाया गया।
आरोपी रूपसिंह गौड द्वारा अपने निवास स्थान पुरानी वन चौकी के पास बाडे
मे मादक पदार्थ गाजा के पेड लगाये जाने से आरोपी रुपसिंह गोड का कृत्य एन डी.पी. एस.एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त रेड कार्यवाही में उनि गोपाल चौधरी, आरक्षक सुधर्म, चतुर्भुज, सुनील दुबे, राजाबाबू की सराहनीय योगदान रहा।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive