बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जबलपुर : कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या की

जबलपुर :  कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या की

Jabalpur MLA Son Suicide : जबलपुर ।  जबलपुर जिये की बरगी विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने हाथीताल स्थित अपने घर पर शाम 4 बजे के करीब खुद को गोली मार ली है, आनन-फानन में घायल विभोर यादव 16 वर्ष को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विभोर ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली है। विभोर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव सहित पूर्व मंत्री तरुण भनोत और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अस्पताल के बाहर पहुंच गए। इधर अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। घटना की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि विभोर यादव कांग्रेस विधायक संजय यादव का छोटा बेटा था।
जानकारी के मुताबिक विभोर यादव के सिर पर गोली लगी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विभोर ने यह कदम क्‍यों उठाया। बताया यह भी जा रहा है कि विभोर यादव के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मेरी मां बहुत अच्छी है मेरे पिता बहुत अच्छे हैं। पुलिस ने विभोर यादव के कमरे को लॉक कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक किया ट्वीट

मेरे करीबी साथी, विधायक श्री संजय यादव के पुत्र विभु यादव के निधन की बेहद दुखद ख़बर प्राप्त हुई है।

परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।

ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive