बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

इनरव्हील क्लब सागर का शपथ ग्रहण समारोह

इनरव्हील क्लब सागर का शपथ ग्रहण समारोह

सागर। "शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना और पत्रकारिता समाज सेवा के चार महत्वपूर्ण आधार हैं। शिक्षा से शोध तक ज्ञान का विकास, स्वास्थ्य से कार्य क्षमता का विकास, सेना से सुरक्षा और आत्म विश्वास का विकास, पत्रकारिता से जागरूकता का विकास--- सामाजिक विकास के लिए चार महत्वपूर्ण आधार हैं और इनरव्हील क्लब सागर व रोटरी क्लब सागर में शिक्षकों और चिकित्सकों की सहभागिता सराहनीय है।" सागर जिले की संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने इनरव्हील क्लब सागर के शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उदबोधन देते हुए यह विचार व्यक्त किये। श्रीमती सपना त्रिपाठी ने नवीन सत्र की अध्यक्षा एनी श्रीमती नेहा राजपूत और उनकी टीम को बधाईयाँ देते हुए कहा कि सेवा कार्यों की में नारी शक्ति सहभागिता की सराहना की।
सत्र 2021-22 की अध्यक्षा एनी श्रीमती नेहा राजपूत ने कहा कि नारी संचेतना, व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा के साथ महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक मूल्यों के संपोषण और उद्यमिता/कौशल उन्नयन के लिए इनरव्हील बहनों की भूमिका सदैव सराहनीय है। सब मिल कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में समर्पित प्रयासों के लिए सदैव तत्पर हैं।
श्रीमती नेहा राजपूत ने नये सत्र के लिए गठित कार्यकारिणी/ बोर्ड का परिचय कराया, जिसमें नेहा राजपूत अध्यक्ष, सरोज चतुर्वेदी सचिव, अर्चना अग्रवाल आई एस ओ, सुनीता सिंह कोषाध्यक्ष, रजनी जैन संपादक, निधि जैन एम ओ सी, सुमन जैन कल्पना जैन  कविता मलैया उपाध्यक्ष, प्रमिला सराफ आराधना ठाकुर  संयुक्त सचिव, रजनी गर्ग अंजना पाठक शिक्षा जागरूकता, सिम्मी मुखारया मोनिका शर्मा रोशी जैन स्वास्थ्य प्रकोष्ठ, रश्मि रितु जैन विधिक जागरूकता, प्रीति मलैया उद्यमिता विकास और रूही जैन को सचेतक के रूप में स्थान दिया गया है । एनी नेहा राजपूत ने संयुक्त कलेक्टर श्री मती सपना त्रिपाठी को इनरव्हील क्लब सागर की मानद सदस्यता से सम्मानित किया। रोटरीअंतर्राष्ट्रीय मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष रो कर्नल मिश्रा ने संयुक्त कलेक्टर श्री मती सपना त्रिपाठी को इनरव्हील क्लब सागर का फ्लेग भेंट करते हुए मानद सदस्यता से सम्मानित किया। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने अपने सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी मंडलाध्यक्ष रो महेन्द्र मिश्रा , श्रीमती शिल्पा मिश्रा,  रोटरी क्लब सागर और रोटरी सामुदायिक समिति सागर के पदाधिकारी व सदस्य सम्मिलित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive