बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण : 178 शालाओं में सम्पन्न

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण  : 178 शालाओं में सम्पन्न

सागर : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण  2021 सागर जिला अन्तर्गत चिन्हित 178 विद्यालयों में कक्षा 3,5,8 एवं 10 के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें कक्षा 3 से 997 कक्षा 5 से 1064 कक्षा 8 से 1624 एवं कक्षा 10 से 2081 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण भारत शासन द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में कराया जाता है। जिसमें कक्षा 3,5,8 एवं 10 के छात्र-छात्रा सम्मिलित होते है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर सभी विद्यार्थियों के उपलिब्ध स्तर का आंकलन किया जाता है। जिसमें शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त चयनित विद्यालयों में  चयनित विद्यार्थियों का सर्वे किया जाता है।

    वर्ष 2021 में जिला सागर से 178 चयनित विद्यालयों परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा केन्द्रों पर 238 आॅब्जर्बर 287 क्षेत्र अन्वेशकों ने परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित रहकर परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न कराई। जिला शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ठाकुर द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया परीक्षा विधिवत् सम्पन्न होना पाई गई।  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive