तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

प्रतिष्ठित 'वागीश्वरी सम्मान' वरिष्ठ पत्रकार सतीश एलिया को

प्रतिष्ठित 'वागीश्वरी सम्मान' वरिष्ठ पत्रकार सतीश एलिया को     

                                                             भोपाल, 9 जून 2021। मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन का प्रतिष्ठित ' वागीश्वरी सम्मान' वर्ष 2021 के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक सतीश एलिया को उनके व्यंग्य संग्रह ' अन्नं ब्रह्म' के लिए प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी सम्मेलन के महामंत्री मणिमोहन ने दी। श्री एलिया की अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। इनमें ' चुनाव एवं जनमत सर्वेक्षण' तधा ' पत्रकारिता के भूषण' शामिल हैं। 

तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय श्री एलिया को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए मप्र शासन का शरद जोशी सम्मान ( 2008), माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान का जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी सम्मान( 2011), पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ का श्रेष्ठ संसदीय रिपोर्टिंग पुरस्कार ( 2012).समेत अन्य कई सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive