बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : दो मंत्रियों के परिजनों में जिला पंचायत चुनाव को लेकर बनी सहमति★ हीरासिंह को दिया अशोक सिंह और राजकुमार धनोरा ने समर्थन, लेंगे नाम वापिस

SAGAR : दो मंत्रियों के परिजनों में जिला पंचायत चुनाव को लेकर बनी सहमति

★ हीरासिंह को दिया अशोक सिंह और राजकुमार धनोरा ने समर्थन, लेंगे नाम वापिस

सागर। जिला पंचायत सदस्य के चुनावों में कई वार्डो में मंत्रियों और दिग्गज नेताओ के परिजन चुनाव मैदान में है। बढ़ते संघर्ष को देखते हुए  मनाने का दौर चल रहा है। शिवराज सरकार के दो मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद राजपूत के परिजनों में सहमति बन गयी है। 
जिला पंचायत सदस्य पद के  वार्ड नम्बर 4 से राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह जी के बड़े भाई हीरा सिंह राजपूत ,नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के भतीजे अशोक सिंह  बामोरा तथा भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष  राजकुमार धनोरा ने नामांकन भरा गया था।


इस मामले में बुधवार को भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक सिंह जी बामोरा तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार धनोरा ने अपना समर्थन  हीरा सिंह राजपूत  को दिया।



अरविंद सिंह को मिला महेंद्र यादव का समर्थन

वहीं दूसरी ओर राहतगढ़ जनपद के वार्ड क्रमांक 5 से राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के भतीजे  अरविंद सिंह राजपूत (टिंकू राजा )जी ने अपना नामांकन भरा था उसी वार्ड से महेंद्र यादव  ने भी दावेदारी की थी बुधवार को महेंद्र यादव ने श्री अरविंद सिंह राजपूत जी( टिंकू राजा) को अपना समर्थन देते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि राहतगढ़ जनपद के वार्ड क्र. 17 जेरई से राजस्व एवं परिवहन मंत्री की बहू श्रीमति साधना (नीतू) अरविंद सिंह राजपूत पहले ही र्निविरोध जनपद सदस्य चुनी जा चुकी हैं। इस अवसर पर श्री हीरा सिंह जी राजपूत ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबका स्नेह और साथ ही विकास का नया इतिहास लिखेगा।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive