तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सागर जिले की 2097 बूथों पर बूथ समितियों की बैठक सम्पन्न


बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत सागर जिले की 2097 बूथों पर बूथ समितियों की बैठक सम्पन्न



सागर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष नेतृत्व के आह्वान पर सागर जिले के सभी 2097 बूथों पर बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत बूथ समितियों की बैठक आयोजित की गयी। सभी बूथों पर बैठक लेने के लिये नियुक्त प्रभारीगण पहुंचे जिनमें प्रमुख रूप से कैबीनेट मंत्री मान. श्री गोपाल भार्गव जी, गढ़ाकोटा ग्रामीण मंडल के गुंजोर गांव में बूथ क्रमांक 266 में कैबीनेट मंत्री मान. भूपेन्द्र सिंह जी, बांदरी मंडल के अटाटीला गांव में बूथ क्रमांक 01 में भाजपा प्रदेष मंत्री श्री प्रभुदयाल साहू , मकरोनिया मंडल में वार्ड क्र. 10 के बूथ क्र. 186 में श्रीमती लता वानखेड़े, मकरोनिया मंडल में वार्ड क्र. 15 के बूथ क्र. 172 में सांसद श्री राजबहादुर िंसंह ज, डॉ. हरिसिंह गौर मंडल में बाघराज वार्ड के बूथ क्र. 91 में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल के सुभाष नगर वार्ड के बूथ क्र. 21 में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नगर मंडल के पंतनगर वार्ड में बूथ क्र. 70 में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया जी, मकरोनिया मंडल में वार्ड क्र. 14 के बूथ क्र. 200 में बीना विधायक श्री महेष राय जी, बीना नगर मंडल के वीर सावरकर वार्ड क्र. 8 में साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रभार अनुरूप बूथों पर पहुंचकर बूथ समिति की बैठकों को प्रभावी रूप से संपन्न कराया साथ ही समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प यात्रा निकालकर हितग्राहियों से संवाद किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive