बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बड़े संकट से गुजरने वाली है दुनिया, मिट्टी बचाओ मुहिम का बने हिस्सा,अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु सदगुरू वासुदेव जग्गी ने किया आव्हान★ मिट्टी बचाओ अभियान यात्रा पहुंची सागर, विधायक शैलेन्द्र जैन ,महापौर प्रत्याशी निधि जैन आदि ने किया स्वागत

बड़े संकट से गुजरने वाली है दुनिया, मिट्टी बचाओ मुहिम का बने हिस्सा,अंतरराष्ट्रीय धर्मगुरु सद् गुरु वासुदेव जग्गी ने किया आव्हान

★ मिट्टी बचाओ अभियान यात्रा पहुंची सागर, विधायक शेलेन्द्र जैन, महापौर प्रत्याशी निधि जैन आदि ने किया स्वागत

सागर।अंतरराष्ट्रीय  धर्मगुरु सदगुरू वासुदेव जग्गी  "जर्नी टू सेव साईल " की मुहिम में पर है। पूरी दुनिया की 100 दिनों की यात्रा पर है। मिट्टी बचाओ अभियान के तहत उनकी यात्रा आज 78 वे दिन सागर पहुची । जहाँ लोगो ने स्वागत किया और मिट्टी बचाओ अभियान में शामिल होने का संकल्प भी लिया। 

सदगुरू  26 देशों की बाइक से यात्रा पर है। उनकी यात्रा लंदन से कोयम्बटूर तक होगी। वे इस समय भारत की यात्रा पर है। इस यात्रा का उद्देश्य मिट्टी में नीतिगत सुधार के जरिये कृषि भूमि में कम से कम 3 से 6 प्रतिशत जैविक तत्व को आवश्यक रूप से बनाए रखना है। मृदा वैज्ञानिकों का कहना है कि इस जैविक तत्व के बिना मिट्टी की मृत्यु निश्चित है। इस घटना को ‘मिट्टी का विलुप्त होना’ भी कहा जा रहा है।



दुनिया संकट में ,बचाये मिट्टी

सद्गगुरु जी ने कहा कि हम एक बड़े संकट से गुजरने वाले हैं, अब बहुत ज़रूरी हो गया है कि हम मिट्टी को बचाने के लिए एक बड़ी मुहिम चलाएं ताकि  इस दिशा में सही निर्णय लिए जा सकें। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना और जहां आवाश्यक है उसे पुनर्जीवित करने के उपाय शीघ्र अपनाने होंगे। हमारी वर्तमान की गतिविधियां भविष्य  निर्माण का मार्ग तय करेंगी।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कैंपेन का समर्थन किया है तथा सेव सॉइल को लेकर सम्पूर्ण विश्व से आह्वान कर जागरूक होने का 5 सूत्रीय मंत्र भी साझा किया है।गुरूवार दोपहर सागर पहुंचे सद्गुरु सागर के बाद  भोपाल रवाना हुए। वे मिट्टी बचाओ अभियान के तहत बाइक से 26 देशों की यात्रा कर वापस भारत लौटे हैं।

विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्वागत किया

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक पूज्य गुरुदेव जग्गी वासुदेव जी के सागर की पावन धरा पर आगमन हुआ। इस दौरान सदगुरुदेव जी का सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने अपनी पत्नी श्री मति अनु जैन के साथ सदगुरुदेव जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान व स्वागत किया। इस अवसर पर  प्रतिभा चौबे , मेघा दुबे , प्रासुक जैन  उपस्थित रहे।

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि जैन पहुची कार्यक्रम में

सदगुरु जी की सागर यात्रा में नगरनिगम सागर की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमति निधि सुनील जैन ,पूर्व विधायक सुनील जैन भी शामिल हुए और हाथों में मिट्टी बचाओ आंदोलन के पोस्टर पकड़े और संकल्प लिया। उन्होंने स्वागत भी किया ।



स्वागत और संकल्प के लिए उमड़ा सागर
सागर के भैंसा स्कूल के पास हुए स्वागत कार्यक्रम में सागर के भैंसा स्कूल के पास हुए स्वागत कार्यक्रम में कलेक्टर  दीपक आर्य,  पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी , क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त  चंद्रशेखर शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना त्रिपाठी, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक  नारायण कबीरपंथी, विनोद प्रजापति, शेलेन्द्र ठाकुर ,डॉ उमेश पटेल सहित अन्य अधिकारियों गणमान्य नागरिकों ने सद्गुरु का स्वागत किया । इस दौरान सेना के अधिकारी और बैंड भी मौजूद रहा। 




पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive