बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बेटी और बहू के नाते आग्रह है , बदलाव लाने कांग्रेस को जिताएं : निधि जैन★ जवाहर गंज और गोपालगंज वार्ड में बैठक

बेटी और बहू के नाते आग्रह है , बदलाव लाने कांग्रेस को जिताएं : निधि जैन

★ जवाहर गंज और गोपालगंज वार्ड में  बैठक


सागर। महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने शहर के लोगोंं को भरोसा दिलाया है कि इस बार नगर निगम में कांग्रेस की परिषद  बनने पर मैं व्यापारियों से लेकर हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करूंगी।
श्रीमती जैन से शनिवार शाम जवाहरगंज वार्ड और गोपालगंज वार्ड में सैनी के बगीचे में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जवाहर गंज वार्ड में विजय साहू के निवास पर श्रीमती जैन को ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत किया गया। इस वार्ड से विजय साहू की पत्नी श्रीमती कविता साहू कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ेगी। उनके नाम की घोषणा होना बाकी है।

महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती जैन ने कहा इस बात की शायद लोगों को जानकारी कम हैं कि मेरे मायके का परिवार पडौस केे वार्ड में रहता है, मैं परकोटा स्कूल में पढ़ी हूं, इसलिए दोनों वार्डों से मेरा शुरू से लगाव रहा है, मैं महापौर और कविता जी पार्षद का चुनाव लड़ रहीं है, आप लोगोंं से आग्रह है शहर और वार्ड के विकास के लिए कांग्रेस को जिताए, आज यह संकल्प हम सभी को लेना है। उन्होंने कहा चाहे क्षेत्र के व्यापारियों की किराया  वृद्धि या आम लोगों की समस्याओं का सवाल है, निगम मेें कांगेे्रस की परिषद बनने के बाद उनका निराकरण करने का प्रयास करूंगी।
पूर्व विधायक श्रीमती पारूल साहू ने कहा पहले मैं इस वार्ड की बेटी थी, बाद में बहू बनी, बेटी और बहू के नाते मेेरा आप लोगों से आग्रह है, बदलाव लाने कांग्रेस को जिताएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा चुनाव में आप लोग दोनों प्रत्याशियों को मझधार में नहीं छोड़ना,पार्टी ने टिकट दिया है, अब पार लगाने की जि मेदारी आप लोगों की है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद चके्रश जैन, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश यादव ने ाी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल नेता विजय साहू व आ ाार  ब्लाक अध्यक्ष शरद पुरोहित ने माना। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे, सुरेंद्र चौबे, जितेंद्र रोहण, प्रशांत समैया, चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने, राजा सेन सहित बड़ी सं या में पार्टी नेता और वार्ड के लोग मौजूद थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive