बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : पूर्व कांग्रेस कांग्रेस पार्षद श्याम जी दुबे भाजपा में शामिल

SAGAR : पूर्व कांग्रेस कांग्रेस पार्षद श्याम जी दुबे भाजपा में शामिल


सागर। परकोटा वार्ड से पूर्व कांग्रेस पार्षद श्री श्याम दुबे जी ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया  एवं सागर विधायक शैलेंद्र जैन के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान पूर्व पार्षद श्याम जी दुबे ने कहा कि मान. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी एवं विकासशील कार्यो से एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति विचारधारा एवं कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर आज मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
कांग्रेस में लगातार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा जारी है जिसके चलते आगमी समय में सागर जिले से अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुरैया श्री लक्ष्मण सिंह जिला मंत्री श्री देवेंद्र फुसकेले जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन  मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चौबे पं.रितेश मिश्रा प्रासुक जैन रानेश ओमरे अजय तिवारी जी ने श्री श्याम दुबे जी का भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive