बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कर्रापुर नगर परिषद : भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीतः गौरव सिरोठिया

कर्रापुर नगर परिषद : भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीतः गौरव सिरोठिया

कर्रापुर। नरयावली विधानसभा की  कर्रापुर में नगर परिषद चुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी ने महाजनसंपर्क अभियान चलाया जिसमें जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सांसद राजबहादुर सिंह विधायक प्रदीप लारिया,एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के साथ वार्डो में सघन जनसंपर्क करते हुए भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।
महाजनसंपर्क उपरांत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ पर लगातार परिश्रम कर रहे है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का अपार समर्थन और स्नेह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मिल रहा है। 

जनता के इसी विश्वास और समर्थन के कारण कर्रापुर में हो रहे नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। तत्पश्चात सांसद राजबहादुर सिंह एवं विधायक प्रदीप लारिया ने आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों विजय बनाने की अपील की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive