बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आचार्य स्वामी श्री धर्मेंद्र जी महाराज का देवलोक गमन, सागर से भक्त मंडल हुआ जयपुर रवाना

आचार्य स्वामी श्री धर्मेंद्र जी महाराज का देवलोक गमन, सागर से भक्त मंडल हुआ जयपुर रवाना

सागर। आचार्य स्वामी श्री धर्मेंद्र जी महाराज का देवलोक गमन दिनांक 19 सितंबर 2022 के प्रातः 9:00 हो गया है. अंतिम संस्कार 20 सितंबर 2022 को दोपहर 12:00 बजे विराटनगर, राजस्थान में होगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सागर से  लालचंद घोषी, श्री सुरेश कुमार जी सोनी, श्री राजेंद्र कुमार जी जारोलिया, श्री अवतार सिंह जी, श्री शिव नारायण सोनी जी, श्री सचिन घोषी डॉ. शशी ठाकुर, श्रीमती इंदिरा घोषी, सुश्री सत्या घोषी श्री आनंद घोषी, श्री सौरभ घोषी एवं श्री रूप किशोर अग्रवाल रवाना हुए।

 ्श्रीपंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी श्रीधर्मेन्द्र जी महाराज सनातन धर्म के अद्वितीय व्ख्याकार,प्रखर वक्ता एवं ओजस्वी वाणी के रामानन्दी संत थे, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल  में शामिल रहे,1965के गोहत्या बन्द करवाने के आन्दोलन के नेतृत्व कर्ता थे, आचार्य महाराज का पूरा जीवन हिंदी, हिंदुत्व और हिन्दुस्थान के उत्कर्ष के लिए समर्पित रहा है। रामजन्म भूमि आन्दोलन के अग्रणी सन्त थे, उन्होंने अपने पिता महात्मा रामचन्द्र वीर जी महाराज के समान उन्होंने भी अपना सम्पूर्ण जीवन भारतमाता और उसकी संतानों की सेवा में, अनशनों, सत्याग्रहों, जेल यात्राओं, आंदोलनों एवं प्रवासों में संघर्षरत रहकर समर्पित किया है। राजस्थान के विराटनगर में उनका मठ एवं पावनधाम आश्रम है, जहां उनका विधी विधान पूर्वक उनके शिष्यों और अनुयायियों के बीच अन्तिम संस्कार किया जाएगा। गौ सेवा संघ सागर( म. प्र) रजिस्टर्ड पब्लिक ट्रस्ट क्रमांक 48 के संरक्षक थे गो सेवा संघ सागर की स्थापना सन् 1920 में हुई थी गौ सेवा संघ के शताब्दी समारोह में आचार्य स्वामी श्री धर्मेंद्र जी महाराज का सानिध्य गौ सेवा संघ सागर को एवं शिष्य परिवार को मिलता रहा है। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive