बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जो क्षमा करते हैं, वे वीर नहीं महावीर हैंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह◾विश्व क्षमा वाणी दिवस मनाने के विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रस्ताव का मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया समर्थन◾सामूहिक क्षमापना महोत्सव आयोजित

जो क्षमा करते हैं, वे वीर नहीं महावीर हैंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

◾विश्व क्षमा वाणी दिवस मनाने के  विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रस्ताव का मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया समर्थन

◾सामूहिक क्षमापना महोत्सव आयोजित

सागर। सकल जैन समाज द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमापना महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जो क्षमा करते हैं, वे वीर नहीं महावीर हैं। धर्म साधना की प्रक्रिया में क्षमा का महत्व स्थापन भगवान महावीर की महान देन हैं। कहा गया है कि ’क्षमा वीरस्य भूषणम्’ अर्थात क्षमा वीरों का आभूषण है। 

जैन हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित सामूहिक क्षमापना महोत्सव में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुनि श्री विरंजन सागर जी महाराज और आर्यिका रत्न दृढ़मति माता जी तथा उनके संघ में विराजित मुनि व आर्यिकाओं के चरणों में नमन करते हुए कहा कि उनके किसी व्यवहार से यदि किसी को कष्ट पहुंचा हो तो हाथ जोड़कर उससे क्षमा मांगता हूं। उन्होंने कहा कि जीवन में अभिमान हमें क्षमा मांगने और क्षमा करने से रोकता है। लेकिन हमें स्मरण रखना चाहिए कि अभिमानी की सदैव दुर्दशा होती है। रावण, कौरव, कंस सभी का अभिमान टूट गया। महाभारत में प्रसंग है कि भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल को सौ बार क्षमा किया था लेकिन उसके अभिमान के कारण 101वीं बार गलती करने पर भगवान श्रीकृष्ण ने उसका वध किया था। 


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षमा मांगने और क्षमा करने से हमारे जीवन में सरलता आती है, माधुर्य आता है। क्षमा का भाव जीवन में आने से हम धर्म के योग्य बनते हैं। क्षमा, दया और करूणा के बिना मनुष्य अपूर्ण है। हमारी अराधना और प्रार्थना का आरंभ भी तभी होता है, जब हृदय क्षमा के भाव से भरा हो। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि क्षमा पर्व मनाते समय अपने मन में छोटे-बड़े का भेदभाव न रखते हुए सभी से क्षमा मांगना इस पर्व का उद्देश्य है। आज देश और दुनिया में जो शांति है, उसका श्रेय जैन धर्म को जाता है। क्योंकि जैन धर्म हम सबको सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाता है। 

विधायक के प्रस्ताव का समर्थन

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वे विधायक श्री शैलेन्द्र जैन के इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं कि विश्व क्षमा दिवस होना चाहिए। इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश और मध्यप्रदेश की सरकार पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महराज के आशीर्वाद से चल रही है। इसलिए विश्वास है कि देश भर में तो क्षमा दिवस मनाया ही जाना आरंभ हो ही जाएगा। 
 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शैलेन्द्र जैन के रूप में सागर की जनता ने एक ऐसा विधायक चुना है, जो सागर के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। सागर में विकास के जो काम चल रहे हैं, विश्वास है कि वे एक साल में पूरे हो जाएंगे। और हम सबको एक नया सागर देखने को मिलेगा। उन्होंने महोत्सव में उपस्थित प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का स्वागत किया।


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने श्री संधान सागर जी द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन मंच से किया। बाहुबली कालोनी के जैन बंधुओं ने साफा पहना कर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के संयोजक सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि जैन समाज का सूक्ष्म मंत्र है क्षमा वाणी पर्व ,जैसे हम व्यक्तियों से गलतियां होती हैं वैसे ही देशों से भी होती हैं ।

अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रस्ताव भेजा जाए कि जिस प्रकार 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है उसी प्रकार किसी एक दिवस को विश्व क्षमा दिवस के रुप में मनाया जाए। विधायक जैन के इस प्रस्ताव को कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी सराहा तथा इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की बात की,

 सूक्ष्म व लघु उद्योग मंत्री  ओमप्रकाश सकलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरे ज्ञान में यह बात आती है यदि विज्ञान धर्म के बिना आता है तो वह विनाश का कारण बनता है और धर्म के साथ विकास का, विज्ञान की शुरुआत भारत के प्राचीन शास्त्रों से होती है बस हम इस ज्ञान विज्ञान को संभाल नहीं पाए और यह विदेशी हो गया, उन्होंने कहा कि क्षमा ही धर्म का दूसरा नाम है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जैन समाज हमेशा से समाज के पद प्रदर्शन का कार्य करता रहा है चाहे लड़की की शादी के लिए लड़के को लेकर लड़की के यहां जाने की बात हो या दिन में शादी करने का, यह सब कार्य आज सारी समाज  अपना रही है।
पूज्य आर्यिका दृढ़ मति माताजी ने अपने प्रवचन में बताया कि, मिलाने से हमारी शक्ति बहुत बढ़ती है क्षमा ऐसी ही शक्ति है जो देने से व्यक्ति  व्यक्तित्व में बदल  जाता है, हम साधु दिन में तीन बार क्षमा मांगते हैं तो श्रावको को कम से कम एक बार तो यह कार्य करना चाहिए।
पूज्य मुनि श्री विरंजनसागर जी महाराज ने कहा कि क्षमा दुश्मनी को समाप्त करती है क्षमावाणी अंतरंगता का पर्व है इसे मनाने से रोम-रोम पुलकित हो जाता है क्षमा वास्तव में उनसे मांगना चाहिए जिन से बैर है ऐसा करके आप भव भव की दुश्मनी से बच जाएंगे।

ये रहे मोजूद

सांसद राजबहादुर सिंह, जिला पंचायत सभापति हीरा सिंह, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, सुरेश जैन, नेवी जैन, कपिल मलैया,अनिल जैन नैनधरा, अशोक जैन पिड़रुआ, देवेन्द्र फुसकेले, ऋषभ समैया, पार्षद रूपेश यादव, रानी अहिरवार, शैलेन्द्र ठाकुर, प्रदीप राधेलिया, महेश बिलहरा, अजय जैन लंबरदार, ऋषभ बांदरी, केही जैन, विनय मलैया,श्रीकांत जैन, सुभाष जैन खाद, निकेश गुप्ता, महेश जैन, सुनील जैन, संतोष जैन, सुनील सराफ, राजा भैया सराफ प्रदीप रंधेलिया प्रदीप समैया सुरेंद्र जैन कर्रापुर वीरेंद्र जैन माल्थोन सौरभ जैन बूंद अमित जैन रामपुरा क्रांति कुमार सराफ महेश जैन,सुनील जैन छाया, मनोज मोहित संतोष पटना अजीत मलैया ऋतुराज , दिनेश जैन ऑटो पार्ट्स सुमित मोदी , प्रमोद सिंघई अमित बसाखिया,  कपिल नाहर, प्रासुक जैन श्रीकांत जैन पराग बजाज दीपक जैन राकेश बजाज ऋषभ लालो राजकुमार मिनी अशोक जैन पिराडुआ



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive