तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

नीति, नेता, कार्यकर्ता तीनों के कारण भाजपा जीवंत और वैचारिक संगठनः मंत्री भूपेन्द्र सिंह◾जिला भाजपा की बैठक सम्पन्न

नीति, नेता, कार्यकर्ता तीनों के कारण भाजपा जीवंत और वैचारिक संगठनः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

◾जिला भाजपा की बैठक सम्पन्न

सागर।भाजपा एक वैचारिक, जीवंत और कार्यकर्ता आधारित संगठन है जिसमें पास नीति, नेता और कार्यकर्ता तीनों हैं। यह उपलब्धि विश्व के किसी भी राजनैतिक दल के पास नहीं है जो भाजपा के पास है। महार्षि अरविंदों ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी और आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी के नेतृत्व में उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारा सौभाग्य है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं यही हमारा वैभव है। यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर जिला भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।_
मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कल 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर देश और दुनिया में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि कल प्रधानमंत्री श्री मोदी जी मध्यप्रदेश में हमारे बीच थे। जिनके मजबूत नेतृत्व में भाजपा देश में शिखर पर है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। 


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सागर जिले में 445 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मध्यप्रदेश में 25 हजार कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया, जो कि देश में प्रथम स्थान पर है और इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा को बधाई देता हूं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सब राजनीति के क्षेत्र में कार्य करते हैं। हमें अपने जीवन में राजनीति के अलावा जनसेवा का प्रकल्प जरूर चलाना चाहिए। इससे जन कल्याण होता है और जनता का आशीर्वाद मिलता है। मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्याें का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के कन्याओं के लिए सेवा भाव के चलते ही प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उदय हुआ। उन्होंने कहा कि लोग अपने अथवा परिजनों, परिचितों के जन्मदिन पर केक काटते हैं, फूल माला पहनाते हैं और मिठाई खिलाते हैं, जिसके कोई मायने नहीं हैं। हम-सबको जन्मदिन पर जनसेवा का कोई प्रकल्प लेना चाहिए। सांसद रहते मैंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर की शुरूआत की थी। इससे सागर के अस्पताल में साल भर रक्त की आपूर्ती बनी रहती है, जिसका लाभ जरूरतमंद गरीब मरीजों को मिलता है। 
     मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक जन कल्याण शिविर लगाने का निर्णय लिया है। हर जिले में दो-दो मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। जन कल्याण शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना और मानीटरिंग करना है। उन्होंने कहा कि अनके योजनाएं ऐसी हैं, जिनकी जानकारी अनेक लोगों को नहीं है। अतः ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। अब पंचायतों और नगरीय निकायों में जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें भी यह काम करना है। 

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा कोर गु्रप की बैठक में तय किया गया है कि जो भी पद रिक्त हैं, उनमें नियुक्तियां की जायें। सरकार ने विधानसभा में एल्डरमैन एक्ट भी पारित कर दिया है। एल्डरमैन के पद वृद्धि की गई है और लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां संभव हो सकेंगीं। मंत्री श्री सिंह ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में सागर जिले में बिना किसी विवाद के ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 

     कार्यक्रम को सांसद राजबहादुर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया और जिला पंचायत सभापति हीरा सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, जिला पंचायत सभापति हीरा सिंह, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, वृन्दावन अहिरवार, श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती लता वानखेड़े प्रभुदयाल पटैल, नारायण कबीरपंथी, डा. सुशील तिवारी जाहर सिंह, हरीराम सिंह, कमलेश बघेल, इंदु चैधरी, अर्पित पाण्डेय, डा. वीरेन्द्र पाठक, श्याम तिवारी, मेघा दुबे, शैलेश केशरवानी, विक्रम सोनी, रूपेश यादव, वैभवराज कुकरेले, मनीष चैबे, कपिल कुशवाहा, सौरभ, दिलीप नायक, आफीसर यादव, शुभम तिवारी बीना, नारायण सिंह लोधी बांदरी, कमल कुर्मी सीहोरा, अमित राय राहतगढ़, रामलखन सिंह ठाकुर केसली, शशि कैथोरिया, अमित नायक रहली, गोविंद पटैल रहली, सुधीर यादव गढ़ाकोटा, राजू आठ्या, देवेन्द्र ठाकुर शाहपुर, विवेक मिश्रा बण्डा, भैयाराम लोधी दलपतपुर, जगन्नाथ गुरैया, काशीराम यादव, देवेन्द्र कटारे, मोनू चैहान, सोमेश जड़िया, मोंटी यादव, देवेन्द्र सिंह हिल्गन, जयकुमार सोनी, पुनीत जैन शाहगढ़, भरत सिंह सेमरा उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला भाजपा के ऐसे सदस्यों को सम्मानित किया गया जो जनप्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए हैं। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive