बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गौ वंश पर आयी आपदा से बचाव हेतु सभी एकजुट होकर करें सेवा कार्य : शैलेन्द्र जैन विधायक◾ लंपी वायरस से गौ वंश की रक्षा हेतु नि:शुल्क टीकाकरण अभियान

गौ वंश पर आयी आपदा से बचाव हेतु सभी एकजुट होकर करें सेवा कार्य : शैलेन्द्र जैन विधायक

◾ लंपी वायरस से गौ वंश की रक्षा हेतु  नि:शुल्क टीकाकरण अभियान

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सेवा प्रकल्प चलाएं जा रहें जिसके अंतर्गत आज से भाजपा स्वयं सेवी संस्था प्रकोष्ट ने लंपी वायरस से गौ वंश की रक्षा हेतु नि:शुल्क टीकाकरण अभियान भोपाल रोड स्थित दयोदय गौ शाला से प्रारंभ किया। जिसमें पशु चिकित्सको से परामर्श उपरांत गौ शाला की गायों को आई आई एल का गोट पॉक्स का टीका लगवाया गया। साथ ही लंबे समय से गौ सेवा कर रहे गौ सेवकों का सम्मान किया गया।
 

टीकाकरण के शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया जिला मंत्री सुषमा यादव जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, रितेश मिश्रा,दयोदय गौशाला ट्रस्ट अध्यक्ष वीरेंद्र जैन,अर्हम सोशल ग्रुप अध्यक्ष आकाश जैन उपस्थित रहें।
आयोजक प्रासुक जैन ने कहा कि  भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ सेवा कार्य करते हैं यह गौ वंश पर आपदा का समय है और गौ हमारे लिए केवल पशु नही बल्कि हमारी आस्था का केंद्र है। इसलिए हम हमारे प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव से प्रेरित होकर गौ वंश पर आयी आपदा के समय गौ वंश की रक्षा हेतु सेवा कार्य में जुट गए हैं।
अर्हम सोशल ग्रुप अध्यक्ष आकाश जैन ने कहा कि इस आपदा के समय में गौ वंश की सेवा का संकल्प जो  भाजपा स्वयं सेवी संस्था प्रकोष्ठ ने लिया है उसे पूरा करने के लिए हमारे ग्रुप के सभी सदस्य पूर्ण समर्पण के साथ सहयोग करेंगे। 

मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन कहा कि हमारी संस्कृति में गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गाय की पूजा से ही सबकी पूजा हो जाती है गाय की माता की तरह देखभाल हमारी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है गौ वंश पर आयी इस आपदा के समय में एक जुट होकर बचाव कार्य करना चाहिए ताकि हम इस बीमारी को बढ़ने से  बिना किसी हानि के रोक सकें। 
कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए दयोदय गौ शाला अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने कहा कि गौ वंश पर आई आपदा से गौ वंश को बचाने के लिए इस प्रकार सेवा कार्यक्रम पूरे देश में सरकार और स्वयं सेवी संस्थाओं को मिलकर चलाने चाहिए ताकि इस भयंकर आपदा से हम गौ वंश को बचा सकें।
कार्यक्रम में पराग बजाज वारिज तिवारी अमित बैसाखिया इंदु चौधरी  राहुल वैद्य विकास केशरवानी निखिल अहिरवार बाला गोस्वामी  नीलेश जैन अमित जैन दिनेश जैन सचिन राजकमल संजू जैन लकी जैन परांग शुक्ला उपस्थित रहें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive