बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार की अंतिम विदाई :सीएम शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार की अंतिम विदाई :सीएम शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि




तीनबत्ती न्यूज : 14 अगस्त ,2023
छतरपुर :  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुंचे और पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व विधायक श्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और स्व. श्री रामदयाल अहिरवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत आत्मा को शांति देने और परिवारजनों को असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। पूर्व राज्यमंत्री का गत रविवार को बीमारी के कारण निधन हो गया था।गार्ड ऑफ ऑनर के साथ रामदयाल अहिरवार को अंतिम विदाई दी गई। 

इस दौरान खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, अन्य जनप्रतिनिधि, मलखान सिंह, कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। पूर्व राज्यमंत्री का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के काम को विस्तार देने के लिए अपने आप को समर्पित किया था। वे संघ के स्वयंसेवक भी थे, समाजसेवी भी थे, शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अनेकों उल्लेखनीय काम किए। वे लोकप्रिय इतने थे कि 6 बार विधायक रहे। उनके बारे में कहा जाता था कि वे परमानेंट विधायक हैं। 
6 बार विधायक रहे हैं रामदयाल अहिरवार छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रामदयाल अहिरवार भाजपा सरकार में गृहमंत्री के पद पर रहे चुके हैं। वे 1962 से जनसंघ से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ रहे। 1977, 1990, 1993, 1998, 2003 और 2008 में विधानसभा सदस्य चुने गए। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य एवं प्रदेश प्रतिनिधि के पद पर रहे। वे विधायक दल कार्यकारिणी के सदस्य एवं विधायक दल के सचेतक रहे। दो बार जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। इसके अलावा 2005 में हरपालपुर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

शिवराज सरकार में 2 बार रहे मंत्री वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में दो बार मंत्री रहे। 2008 में परिवहन और गृह मंत्री रहे। इसके बाद 2012 में सिंचाई में मंत्री के पद पर रहें। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 10 बजे करेंगे। उनके परिवार में 3 बेटे और एक बेटी हैं।

 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive