बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : घर बुलाकर युवक की हत्या: दोस्त हुआ घायल : अवेध सबंधो के चलते हुई वारदात

SAGAR : घर बुलाकर की युवक की हत्या: दोस्त हुआ घायल : अवेध सबंधो के चलते हुई वारदात



तीनबत्ती न्यूज : 17 अगस्त ,2023
सागर : सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हनौता पटकुई में एक खेत में बने मकान में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने बात करने के बहाने सागर से गांव बुलाया था। वह तीन दोस्तों के साथ पहुंचा तो घर में घेरकर आरोपियों ने डंडों से पीटा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं वारदात में बंडा पुलिस ने एक महिला समेत 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। हत्या के पीछे का कारण आरोपियों के परिवार की महिला से मृतक के अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।


  9 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज 


            Asp संजीव उईके

एडिशनल एसपी डॉ. संजीव कुमार उईके ने बताया कि ग्राम हनौता पटकुई और छापरी के बीच खेतों में मकान हैं। जहां चरण सिंह दांगी परिवार के साथ रहता है। उसने बुधवार को राहुल सोनी उम्र 38 साल निवासी बाघराज वार्ड सागर को फोन करके बात करने के लिए घर बलाया था। जिस पर राहुल सोनी अपने तीन दोस्तों के साथ चरणसिंह के घर हनौता पटकुई पहुंचा। जहां आरोपियों ने 500 रुपए देकर राहुल के दो दोस्तों को शराब लेने के लिए भेज दिया। जिसके बाद राहुल सोनी और उसका दोस्त अभिषेक रैकवार घर में बैठे थे। पानी और चाय पी। कुछ ही देर बाद 9 आरोपियों ने राहुल और अभिषेक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों की जमकर पिटाई की। मारपीट में गंभीर चोटे लगने से राहुल सोनी की मौके पर मौत हो गई। वहीं अभिषेक मौके से जान बचाकर भाग आया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


अवेध सबंधो का मामला



मृतक के घायल दोस्त अभिषेक रैकवार ने बताया कि बुधवार रात राहुल सोनी के साथ हनौता पटकुई चरणसिंह के घर गया था। वहां हम बैठे थे। हमारे दो दोस्तों को आरोपियों ने शराब लेने के लिए भेज दिया। इसी दौरान 8 से 9 आरोपी घर के अंदर से आए और मारपीट करने लगे। उनके हाथों में डंडे और कुल्हाड़ी थी । चरण सिंह कह रहा था कि अमित इसको जिंदा नहीं छोड़ना है। 


उन्होंने हम दोनों को बहुत मारा। मैं जैसे-तैसे वहां से भाग गया। लेकिन उन्होंने राहुल को मार दिया। घायल अभिषेक ने बताया कि राहुल सोनी की चरणसिंह के घर की महिला से बात होती थी। वह रोज बात करते थे। जिसको लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते चरणसिंह ने फोन लगाकर राहुल को घर बुलाया था।





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive