बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अभिनेता गोविंद नामदेव ने सोमनाथ गुजरात के लिए राम सरोज समूह का पांचवा जत्था किया रवाना

अभिनेता गोविंद नामदेव ने सोमनाथ गुजरात के लिए राम सरोज समूह का पांचवा जत्था किया रवाना


तीनबत्ती न्यूज : 18 अगस्त ,2023
सागर : 
रामसरोज समूह द्वारा तीर्थ यात्रा कराने के संकल्प को तहत फिल्म एक्टर  गोविंद नामदेव एवं उनकी धर्मपत्नी सुधा नामदेव ने उपस्थित होकर रामसरोज समूह की मातृशक्ति श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी राम सरोज समूह संचालक संजीव केशरवानी,समाजसेवी शैलेश केशरवानी, उद्योगपति अखिलेश मोनी केसरवानी,बबीता केसरवानी गीता केशरवानी एवं श्वेता केशरवानी के साथ सागर जिले के 147 वृद्धजनों के लिए प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना किया।



इस अवसर पर गोविंद नामदेव ने कहा कि मैं तो मुंबई जैसे बडे शहर में रहता हूं। परंतु आज तक मैंने पहली बार देखा है किसी समूह या ग्रुप द्वारा अपने स्वयं के व्यय से शहर के वृद्धजनों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। मैं अखबार और शहर के लोगों से सुनता रहता हूं कि रामसरोज समूह शहर के जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क शिवरों,निशुल्क तीर्थ दर्शन जैसे कई नेक कार्य हमेशा करते रहता है मैं रामसरोज समूह के लिए शुभकामनाएं देता हूं वह ऐसे ही सनातन और धार्मिक कार्यों में आगे बढ़े और आप सभी तीर्थ यात्रियों के लिए आपकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। 


संचालक  संजीव केसरवानी ने कहा कि इस तीर्थ दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के वो जरूरतमंद वृद्धजन जो आर्थिक स्थिति के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते है ऐसे लोगों को रामसरोज समूह यात्रा करने के लिए संकल्पित है। 



इस अवसर पर समाजसेवी शैलेश केशरवानी ने कहा कि आदरणीय श्री गोविंद नामदेव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुधा नामदेव ने हमारे कार्यक्रम में आकर हमारा संबल बढ़ाया है और आपके आने से समूह इस कार्य को और अधिक विस्तारित करने के लिए कृत

 संकल्पित है। रामसरोज समूह का हमेशा प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक वृद्धजन तीर्थ यात्रा कर सके परंतु टिकट आरक्षण ना मिलने के कारण और सीमित व्यवस्थाओं के कारण कई पात्र लोग छूट जाते हैं परंतु उन्हें आगे की यात्राओं में भेजा जाता है। क्योंकि रामसरोज समूह का प्रयास रहता है जो वृद्धजन तीर्थ यात्रा कर रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाइयां ना आए। 


इस अवसर पर उद्योगपति श्री अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि रामसरोज समूह सिर्फ सागर जिलेवासियों की मदद हर तरीके से करना चाहता है। और रामसरोज समूह का कोई उद्देश्य नहीं है। 
इस अवसर पर नवीन केसरवानी डॉक्टर रविंद्र केसरवानी विभाग केसरवानी राहुल समैया,मनोहर साहू प्रकाश पटेल सुरेंद्र तिवारी विनोद साहू अंशु यादव रजत साहू बसंत गुप्ता विष्णु साहू अमित प्यासी विक्रम साहू संजू सेन सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे।


-
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive