बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP: आईटीआई का प्राचार्य 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार : लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाई

MP: आईटीआई का प्राचार्य 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार : लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाई 

तीनबत्ती न्यूज : 18 अगस्त ,2023
रीवा : लोकायुक्त पुलिस रीवा ने  संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीआई के प्राचार्य को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। प्राचार्य यह रिश्वत अपने ही मातहत कर्मचारी से कमीशन के रूप में ले रहा था। जिसकी शिकायत कर्मचारी द्वारा लोकायुक्त पुलिस से की गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने पहले मामले की जांच की इसके पश्चात जब मामला सही पाया गया तो लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्यवाही की है। 


जानकारी के अनुसार आईटीआई प्रचार के एस राजपूत द्वारा आईटीआई में सामग्री खरीदी का कार्य करने वाले प्रभारी बालेंद्र शुक्ला से रिश्वत की मांग की थी। बताया गया की आईटीआई को प्रशिक्षण के लिए रा मटेरियल खरीदने का अधिकार प्राप्त है। इसके लिए आईटीआई में खरीदी सेक्शन और उसके लिए प्रभारी नियुक्त हैं। रीवा आईटीआई में खरीदी प्रभारी के रूप में बालेन्द्र शुक्ला नियुक्त हैं।

 बिल पास करवाने के एवज में प्राचार्य के एस राजपूत द्वारा सहायक ग्रेड 3 खरीदी प्रभारी बालेंद्र शुक्ला से 15 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी। हाल के दिनों में की गई खरीदें पर प्राचार्य ने हिसाब लगाते हुए 58000 रुपए की मांग की थी। लेकिन जब क्लर्क ने देने से मना कर दिया तो प्राचार्य ने यह रकम कम करते हुए 50,000 रुपए की मांग कर दी।


सहायक ग्रेड 3 खरीदी प्रभारी बालेंद्र शुक्ला लोकायुक्त एसपी गोपाल गोपाल सिंह धाकड़ से शिकायत की। लोकायुक्त एसपी ने  जांच कराई। शिकायत सही मिलने पर आज  लोकायुक्त टीम द्वारा रिश्वत लेते प्राचार्य के एस राजपूत को पकड़ लिया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा प्राचार्य पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
इस कार्रवाई में  ट्रेप दल में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक, सहित 12 सदस्यीय टीम रही।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive