सौ करोड़ की लागत से बनेगा बुंदेलखंड का पहला आयुर्वेद महाविद्यालय व अस्पताल : निर्माण कार्य प्रारंभ, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण
तीनबत्ती न्यूज: 25 दिसंबर, 2025
सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के प्रयासों से सागर को आयुष एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिल रही है। परम पूज्य, समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम से ₹100 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड का पहला 100 सीटर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका हैं।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के अधिकारियों व ठेकेदार से प्रगति की जानकारी ली और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। यह संस्थान 7.50 एकड़ भूमि (तिली माफी क्षेत्र) पर विकसित किया जा रहा है।
14 विभाग होंगे
प्रस्तावित महाविद्यालय में 14 अकादमिक विभाग एवं 100 बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल होगा, जहां पंचकर्म सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रारंभिक चरण में बीएएमएस व अन्य यूजी पाठ्यक्रम, आगे चलकर पीजी पाठ्यक्रम संचालित होंगे। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भी उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें