Editor: Vinod Arya | 94244 37885

राज्य स्तरीय मल्लखंब चयन ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया उत्साहवर्धन

राज्य स्तरीय मल्लखंब चयन ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया उत्साहवर्धन

तीनबत्ती न्यूज: 13 सितम्बर, 2026

सागर। मध्य प्रदेश मल्लखंब एसोसिएशन के आयोजन एवं जिला मल्लखंब संघ सागर के तत्वावधान में खेल परिसर सागर में राज्य स्तरीय मल्लखंब चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता वीनू राणा, जिला मल्लखंब संघ सागर के अध्यक्ष मोहित भल्ला तथा ऋषिकुल स्कूल की प्राचार्या वर्षा तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सब जूनियर और जूनियर वर्ग में हुआ चयन ट्रायल

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वर्ग में आयोजित किया गया। बालक वर्ग में पोल मल्लखंब, रोप मल्लखंब एवं हैंगिंग मल्लखंब (लटकन मल्लखंब) की विधाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग में पोल एवं रोप मल्लखंब में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रतलाम, उज्जैन, भोपाल, छतरपुर, जबलपुर, सिवनी, शिवपुरी सहित सागर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।


खिलाड़ियों को पारंपरिक खेलों से जुड़ने का संदेश

क्रीड़ा भारती सागर, महाकौशल प्रांत के मंत्री राकेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को मल्लखंब जैसे पारंपरिक स्वदेशी खेलों से जुड़े रहना चाहिए और समाज के अधिक से अधिक लोगों को खेलों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर अमित सोनी (गढ़ाकोटा) ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान किए।

समापन अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मल्लखंब हमारी समृद्ध पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और युवाओं का इससे जुड़ना गौरव का विषय है।

चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 27 से 29 सितंबर 2026 तक श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, झांसी में आयोजित अखिल भारतीय मल्लखंब चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश दल का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रतलाम से जितेंद्र धूलिया, उज्जैन से वैष्णवी बारोड़, भोपाल से राहुल पाल, छतरपुर से सौरभ कुशवाहा तथा सागर से हिमांशु राज एवं दीपक अहिरवार ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। समापन से पूर्व जिला मल्लखंब संघ सागर के सचिव श्यामलाल पाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



Share:

बीएमसी ब्लड बैंक के आधुनिकीकरण के लिए 2 करोड़ से उपकरण खरीद की अनुमति • पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के पत्र पर मुख्य सचिव ने दी स्वीकृति

बीएमसी ब्लड बैंक के आधुनिकीकरण के लिए 2 करोड़ से उपकरण खरीद की अनुमति

• पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के पत्र पर मुख्य सचिव ने दी स्वीकृति


तीनबत्ती न्यूज: 13 सितम्बर, 2026

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर के ब्लड बैंक के आधुनिकीकरण के लिए स्वीकृत 2 करोड़ रुपये की राशि से आवश्यक उपकरणों की खरीदी का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के पत्र पर मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव कार्यालय ने उपकरण खरीद की अनुमति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

उल्लेखनीय है कि भूपेन्द्र सिंह के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी सागर के ब्लड बैंक के आधुनिकीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी विधानसभा के सदन में दी थी।


7 अगस्त को मुख्य सचिव को लिखा था पत्र


पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 7 अगस्त 2026 को मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर बीएमसी सागर के ब्लड बैंक के लिए स्वीकृत 2 करोड़ रुपये की राशि से आवश्यक उपकरणों की खरीदी की अनुमति देने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

पत्र में उन्होंने बताया था कि बीएमसी सागर द्वारा उन्हें अवगत कराया गया है कि स्वीकृत राशि के उपयोग के लिए वित्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा से आवश्यक क्रय अनुमति तथा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करना जरूरी है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजा पत्र

भूपेन्द्र सिंह के पत्र पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव कार्यालय ने उन्हें अवगत कराया है कि उपकरणों की खरीदी की अनुमति प्रदान कर दी गई है। साथ ही इस संबंध में प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।

इस अनुमति के बाद बीएमसी सागर के ब्लड बैंक के आधुनिकीकरण के लिए स्वीकृत राशि से आवश्यक आधुनिक उपकरणों की खरीदी की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

Share:

सागर जिलेभर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : मुनमुन ढाबा का अवैध निर्माण ध्वस्त; राहतगढ़ में 4 प्रतिष्ठान सील

Sagar News: जिलेभर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : मुनमुन ढाबा का अवैध निर्माण ध्वस्त; राहतगढ़ में 4 प्रतिष्ठान सील


तीनबत्ती न्यूज: 13 सितंबर 2026

सागर: बंडा शराब कांड के बाद शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के विरुद्ध सागर जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने और अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंबंडा प्रकरण में आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, क्रेशर लीज निरस्त; 15 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के सदस्य करेंगे प्रभावित परिवारों से मुलाकात

इसी क्रम में मुनमुन ढाबा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ढाबे को पूर्व में सील किया जा चुका था। जांच में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण पाए जाने और सील किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने आज बुलडोजर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

कार्रवाई के दौरान एसडीएम सागर श्री रोहित वर्मा, तहसीलदार श्री राहुल गौड़ सहित राजस्व अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा।


राहतगढ़ में चार प्रतिष्ठान सील


राहतगढ़ क्षेत्र में भी राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर संचालित ढाबों और दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की। इन स्थानों पर पूर्व में अवैध रूप से शराब पिलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

कार्रवाई के दौरान ग्राम लालवाग में एक ढाबे और एक दुकान, जबकि ग्राम नया खेड़ा में दो गुमटियों को सील किया गया। संबंधित संचालकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां नहीं करने की चेतावनी दी गई।कार्रवाई में तहसीलदार श्री निर्मल सिंह राठौर, थाना प्रभारी श्री मुकेश सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री गोरे लाल सहित राजस्व एवं पुलिस अमला मौजूद रहा।



गौरझामर में स्कूल-अस्पताल के पास से अवैध गुमटियां हटाईं


देवरी के थाना गौरझामर क्षेत्र में भी 13 सितंबर को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। शासकीय स्कूल एवं अस्पताल के आसपास बनी अवैध गुमटियों को हटाया गया। इसके अलावा शराब दुकान के पास बनाए गए अवैध अहाते और गुमटियों को भी हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी श्री अरुण कुमार उइके के मार्गदर्शन में और एसडीएम श्री मुनौवर खान के निर्देशन में की गई। मौके पर थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नसीर फारुकी, नायब तहसीलदार श्री चंद्रभान सिंह दीवान सहित राजस्व अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

जिलेभर में जारी रहेगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share:

बंडा प्रकरण में आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, क्रेशर लीज निरस्त; 15 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के सदस्य करेंगे प्रभावित परिवारों से मुलाकात

बंडा प्रकरण में आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, क्रेशर लीज निरस्त; 15 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के सदस्य करेंगे प्रभावित परिवारों से मुलाकात

तीनबत्ती न्यूज : 13 सितंबर 2026

सागर। बंडा जहरीली शराब प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई का सिलसिला जारी रखते हुए प्रकरण से जुड़े आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के नाम स्वीकृत पत्थर क्रशर के उत्खनन पट्टे (खनिज लीज) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के सदस्य प्रियांक कानूनगो 15 सितंबर को सागर जिले के बंडा पहुंचकर जहरीली शराब से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ेंदिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा की क्रशर लीज निरस्त

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने बंडा तहसील के ग्राम मसवासी में सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के नाम स्वीकृत पत्थर क्रशर के उत्खनन पट्टे को निरस्त करने की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ेंबंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

प्रशासन के अनुसार जांच में पाया गया कि लीज धारक द्वारा स्वीकृत अनुबंध की समयसीमा का पालन नहीं किया जा रहा था तथा खनिज नियमों एवं निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर ने खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ग्राम मसवासी स्थित उक्त पत्थर क्रशर की खनिज लीज तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश जारी किया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा खनिज नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

15 सितंबर को बंडा पहुंचेंगे NHRC सदस्य

बंडा जहरीली शराब प्रकरण में मानव अधिकारों से जुड़े पहलुओं को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो 15 सितंबर को सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कानूनगो 15 सितंबर को सुबह 11 बजे बंडा पहुंचेंगे। यहां वे जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेंगे और प्रभावित परिवारों से बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले के बाद सागर में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी से 26 पेटी शराब, 1128 जले क्वार्टर जब्त : शराब नष्ट करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त • जिलेभर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई

इसके बाद वे दोपहर 12 बजे पन्ना के लिए रवाना होंगे। बंडा शराब प्रकरण में प्रशासन की कार्रवाई और प्रभावित परिवारों से NHRC सदस्य की प्रस्तावित मुलाकात को घटना की जांच और मानवाधिकार संबंधी पहलुओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share:

दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग

• बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद

• कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत

• भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क 

तीनबत्ती न्यूज: 13 सितम्बर, 2026

सागर। बंडा शराब कांड को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज रविवार को सागर में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने शनिवार को प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने सागर के पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया को हटाकर एसपी की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) से कराने की मांग की।दिग्विजय सिंह ने  बुंदेली भाषा में कहा कि वे आज दुखी मन से यहां आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंडा ही नहीं, पूरे जिले में अपराधियों को प्रशासन और नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। उनका सवाल था कि बिना प्रशासन की मदद के इतना बड़ा अवैध शराब का नेटवर्क कैसे चल सकता है।

बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

SP की भूमिका पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने सागर एसपी अनुराज सुजानिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुरैना में पूर्व में हुई जहरीली शराब की घटना का भी जिक्र किया। उस समय मुरैना में अनुराग सुजानिया एसपी थे। आज सागर में घटना दोहराई गई। उन्होंने कुछ व्यक्तियों के साथ पुलिस अधिकारियों के कथित संबंधों की जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी की अवैध वसूली को लेकर भी जनचर्चा है। हालांकि उन्होंने इन आरोपों के समर्थन में सार्वजनिक रूप से प्रमाण सामने नहीं रखे। उन्होंने कहा कि यदि  एसपी पर जो आरोप लगाए है वे प्रमाणित नहीं हैं तो एसपी उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकते है।अवैध वसूली के आरोपों को वे अदालत में प्रमाणित कर देंगे। उन्होंने कहा कि मेरी सीएम डॉ मोहन यादव से मांग है कि एसपी को हटाकर उनकी जांच eow से कराए। 

-----------

देखे वीडियो क्लिक करे

बंडा शराब कांड का आरोपी दिवांजय राजपूत का शार्ट इन काउंटर

------------ 


सागर गोल्ड’ बनाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया कि अवैध शराब बनाने और सप्लाई करने वालों पर अब तक पर्याप्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जितनी मौतें हुई हैं, उनके अनुरूप मामलों में FIR दर्ज होनी चाहिए और अवैध शराब जहां से खरीदी गई, उस नेटवर्क से जुड़े लोगों को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए। जहरीली शराब पीने वालो ने सागर गोल्ड शराब पी है। इसके मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शराब ठेकेदार जंडेल सिंह गुर्जर पर भी कोई  एक्शन नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले के बाद सागर में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी से 26 पेटी शराब, 1128 जले क्वार्टर जब्त : शराब नष्ट करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त • जिलेभर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मुख्य आरोपियों को बचाने में लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि खेतों में शराब फेंकने के बजाय यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वे लोग शराब एसपी के बंगले के सामने फेंकने की बात कहते।

30 परिवारों से मिले, चार परिवारों को गोद लेने की घोषणा

दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने  बंडा में करीब 30 प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है। उनके अनुसार शराब कांड से प्रभावित परिवार बेहद खराब आर्थिक स्थिति में हैं और कई परिवारों के सामने खाने तक का संकट है। उन्होंने घोषणा की कि वे शराब कांड से प्रभावित चार परिवारों को गोद लेंगे। इन परिवारों को अपनी ओर से 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने तथा बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। 

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

उन्होंने चारों पीड़ित परिवारों में प्रत्येक परिवार  को 10-10 हजार रूपए की राशि प्रतिमाह देने तथा उनके अनाथ बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की है।इनमें झोली ग्राम के मृतक  भोला अहिरवार,  धुरमार ग्राम के रामस्वरूप अहिरवार, खतोरा खुई ग्राम के भोपाली आदिवासी (पत्नी - माया) तथा हनौती ग्राम के -धनसींग आदिवासी ( पत्नी -मीना) शामिल हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी अपील की कि वे शराब कांड से प्रभावित परिवारों की जिम्मेदारी लें।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मृतकों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी की मांग

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मृतकों के परिवारों को अभी तक पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिली है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कितना मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को असंवेदनशील बताते हुए प्रभावित परिवारों को नौकरी देने की मांग की।

कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत

उन्होंने कहा कि उन्होंने  सागर कलेक्टर से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसकी शिकायत वे मुख्य सचिव से करने की बात कही। उन्होंने प्रभावित करीब 40 परिवारों के सदस्यों को नौकरी देने की मांग रखी।

अवैध शराब और राजनीतिक संरक्षण के आरोप

दिग्विजय सिंह ने कुछ शराब कारोबारियों और राजनीतिक लोगों के बीच कथित संबंधों की जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज होने के बाद नाम बदलकर शराब के ठेके लेने की कोशिश की गई। उन्होंने मंत्री गोविंद राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर भी आरोप लगाए।

भार्गव ,भूपेंद्र और गोविंद राजपूत की भाजपा का फर्क

उन्होंने कहा कि इस समय बुंदेलखंड में भाजपा में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव - भूपेंद्र सिंह वाली भाजपा और पंजा छाप भाजपा यानि गोविंद सिंह राजपूत है। इसमें गोविंद राजपूत पूरे मजे में है। कांग्रेस सरकार में भी परिवहन  विभाग लिया और फिर भाजपा में। उन्होंने कहा कि गोपाल भार्गव 1984 में युवा कांग्रेस में थे। उनकी इच्छा रहली से टिकिट की थी। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। अभी भी है। वर्तमान में गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह शुद्ध भाजपाई है। और गोविंद राजपूत पंजा छाप भाजपाई है। राजपूत ने कांग्रेस और अब भाजपा दोनों जगह खूब सुख लिए।

उन्होंने बियर बार और शराब कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियों एवं कारोबार की जांच की मांग भी उठाई। साथ ही DCR और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने भाजपा विधायक प्रदीप लारिया पर भी शराब ठेकेदारों से सांठगांठ के आरोप लगाए। 

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अवैध शराब को लेकर शिकायतें हुई थीं और ग्रामसभा में प्रस्ताव तक पारित किए गए थे, इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। गांव में भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी के भतीजे  पटवारी ने शराब पीड़ित लोगों की जमीन पर कब्जा कर लिया। ये हाल गांव के। 

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल : 14 से 20 सितंबर 2026। जानें पंडित अनिल पाण्डेय से सभी 12 राशियों का भविष्यफल, ग्रह गोचर, शुभ दिन और सटीक उपाय

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई जरूरी है, लेकिन बड़े अपराधियों तक भी कार्रवाई पहुंचनी चाहिए।दिग्विजय सिंह ने कहा कि केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आबकारी विभाग, पुलिस और शराब बनाने वाली डिस्टलरीज की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, वहां जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ऐसी आबकारी नीति के पक्ष में नहीं हैं, जो नशे को बढ़ावा दे। हालांकि जो डिस्टलरीज वैधानिक रूप से शराब का निर्माण कर रही हैं, उनके संबंध में भी नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।दिग्विजय सिंह ने बिना हॉलमार्क या निर्धारित वैधानिक पहचान के शराब की बिक्री को अवैध बताते हुए कहा कि ऐसी शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए और इसके पूरे नेटवर्क की जांच की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: बंडा कांड के बाद सागर में तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की सख्त कार्रवाई

जिनसे जांच कराई जा रही है, उन्हीं पर भरोसा नहीं’

दिग्विजय सिंह ने सरकार द्वारा कराई जा रही जांच पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों या एजेंसियों से जांच कराई जा रही है, उन पर उन्हें भरोसा नहीं है। उनका आरोप था कि जांच दोषियों को बचाने के लिए कराई जा रही है। प्रशासन पूरी तरह से आरोपियों को बचाने में जुटा है। 

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप • युवा कांग्रेस के केंडल मार्च में हुए शामिल

सनातन धर्म का अर्थ किसी दूसरे का नाश नहीं’

मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रस्तावित सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा 20 अक्टूबर से शुरू होगी और उज्जैन से अयोध्या तक जाएगी। यात्रा में प्रतिदिन करीब 15 किलोमीटर पैदल चलने की योजना है। उन्होंने कहा कि यात्रा में सनातन, बौद्ध, सिख और जैन धर्म सहित विभिन्न धार्मिक परंपराओं पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अर्थ यह नहीं है कि हिंदुओं की तरक्की हो और बाकी लोगों का नाश हो। उन्होंने सभी को एक बताते हुए कहा कि “सबका मालिक एक है।”

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: सागर में दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि विचारधारा से है। उन्होंने भाजपा और हिंदू संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए तथा धार्मिक मुद्दों के राजनीतिक इस्तेमाल को बंद करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर संज्ञान लिया, पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह की याचिका पर नोटिस

राम मंदिर और RSS को लेकर भी सवाल

उन्होंने राम मंदिर निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े खर्च और चंदे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।RSS को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन के पंजीयन और कोविड काल में कथित आर्थिक गतिविधियों से जुड़े सवाल उन्होंने उठाए हैं तथा इस संबंध में सरकार से जवाब मांगा है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि धर्म का इस्तेमाल चुनावी राजनीति के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी अपनी विचारधारा के साथ जनता के बीच जाना चाहिए।

ये रहे शामिल

इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वय भूपेंद्र मोहासा, महेश जाटव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, तरवर सिंह लोधी, आनंद अहिरवार, सुरेंद्र सुहाने, अमित रामजी दुबे, रिचा सिंह, माधवी चौधरी, रेखा चौधरी, सिंटू कटारे, नीरज मुखारया , संदीप सबलोक, आशीष ज्योतिषी, राज कुमार धनौरा, अभिषेक गौर, रामकुमार पचौरी, अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, चंदन सुहाने, शिव शंकर यादव, कपिल पचौरी,  बब्बू यादव, विजय साहू, कमलेश तिवारी,आनंद हेला, आदि मौजूद रहे।



Share:

बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार • पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद •अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

बंडा जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

• पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद 

•अभी तक दो आरोपी शार्ट इन काउंटर से पकड़े गये

तीनबत्ती न्यूज:13 सितंबर 2026

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने ₹30 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर तीन फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

आरोपी की पहचान शिवांजय राजपूत पिता धर्मेन्द्र राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम छापरी, थाना बंडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह घटना के बाद से फरार था और पूर्व से शराब तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण भी दर्ज बताए गए हैं।इसके पहले पुलिस ने रवि लखेरा को शार्ट इन काउंटर में पकड़ा था। 

------------

देखे वीडियो क्लिक करे

बंडा शराब कांड का आरोपी दिवांजय राजपूत का शार्ट इन काउंटर

------------ 

कठुआ नाला के जंगल में पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर की तड़के थाना बहरोल पुलिस को सूचना मिली थी कि बंडा शराब प्रकरण का आरोपी शिवांजय राजपूत कठुआ नाला के पास जंगल में मौजूद है और धामोनी-बहरोल मुख्य मार्ग से निकलकर अपने घर छापरी की ओर जा सकता है।


सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देश पर थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह को मौके पर पहुंचने तथा आसपास के थाना प्रभारियों को पुलिस बल के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले के बाद सागर में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी से 26 पेटी शराब, 1128 जले क्वार्टर जब्त : शराब नष्ट करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त • जिलेभर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई

थाना बांदरी प्रभारी सतेन्द्र सिंह और थाना बहरोल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने संभावित स्थान की चारों ओर से घेराबंदी कर सघन सर्चिंग शुरू की।


पुलिस को देखकर आरोपी ने की फायरिंग

सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी शिवांजय राजपूत ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर तीन फायर किए।

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायर किए। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को सुरक्षित रूप से गिरफ्तार कर लिया।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद हथियार और अन्य सामग्री के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी


जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों के  अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। तीन शस्त्र लायसेंस निरस्त किए है। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े रिसॉर्ट ढाबों आदि पर बुलडोजर चलाए जा रहे है।

सख्त कार्यवाही होगी : सीएम 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि सागर जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।


- *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी

सागर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन और भंडारण में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




Share:

साप्ताहिक राशिफल : 14 से 20 सितंबर 2026। जानें पंडित अनिल पाण्डेय से सभी 12 राशियों का भविष्यफल, ग्रह गोचर, शुभ दिन और सटीक उपाय

साप्ताहिक राशिफल : 14 से 20 सितंबर 2026। जानें पंडित अनिल पाण्डेय से सभी 12 राशियों का भविष्यफल, ग्रह गोचर, शुभ दिन और सटीक उपाय


तीनबत्ती न्यूज : 13 सितम्बर, 2026

जय श्री राम

मैं पंडित अनिल पांडे, आज आपको 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक के सप्ताह के साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा।

परंतु साप्ताहिक राशिफल के पहले मैं श्री हनुमान जी की जय का नारा लगाना चाहूंगा और आपको यह बताना चाहूंगा कि श्री हनुमान जी अपने भक्तों के रक्षक हैं। उनसे प्रार्थना है कि एक गुरु की तरह वे मुझ पर ज्ञान की वर्षा करें। श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि आप मुझ पर श्री गुरु जी के समान कृपा कीजिए। इस संबंध में हनुमान चालीसा की चौपाई है:

जय जय जय हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥

यह भी पढ़ें: बंडा कांड के बाद सागर में तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की सख्त कार्रवाई

इन चौपाइयों के संपुट पाठ करने से ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

"नाशै रोग हरै सब पीरा" नाम की पुस्तक में श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है। इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आइए, अब मैं आपको 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक के सप्ताह के राशिफल के बारे में बताऊंगा। परंतु राशिफल के पहले मैं आपको इस सप्ताह में ग्रहों के गोचर के बारे में पूरी जानकारी दूंगा।

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप • युवा कांग्रेस के केंडल मार्च में हुए शामिल

ग्रह गोचर (14 से 20 सितंबर 2026)

  • गुरु: कर्क राशि
  • शुक्र: तुला राशि
  • बुध: कन्या राशि
  • वक्री शनि: मीन राशि
  • राहु: कुंभ राशि
  • सूर्य: प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा तथा 17 तारीख की रात 11:37 से कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
  • मंगल: प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे तथा 18 तारीख को दिन के 3:03 से कर्क राशि में गोचर करेंगे।

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: सागर में दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई

राशिवार राशिफल

♈ मेष राशि (Aries)

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह के सुंदर-सुंदर प्रस्ताव आएंगे। विंशोत्तरी दशा ठीक होने पर विवाह तय भी हो सकता है। संतान से लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं, परंतु सफल नहीं होंगे। भाग्य से मामूली लाभ मिल सकता है। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा।

  • शुभ तारीखें: 14 और 15 तारीख विभिन्न कार्यों के लिए उपयोगी हैं। बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
  • उपाय: प्रतिदिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ दिन: मंगलवार।

♉ वृष राशि (Taurus)

इस सप्ताह भाई-बहनों से संबंध ठीक रहेगा। संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। भाग्य के कारण सफलता मिल सकती है। दुर्घटनाओं से नुकसान नहीं होगा, परंतु शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें।

  • उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ दिन: शनिवार।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर संज्ञान लिया, पूर्व मंत्री विधायक भूपेन्द्र सिंह की याचिका पर नोटिस

♊ मिथुन राशि (Gemini)

यह सप्ताह संतान के लिए उत्तम रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। छात्रों को सफलताएं प्राप्त होंगी। भाई-बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे तथा धन आने की संभावना है। कर्मचारी और अधिकारियों को थोड़ा सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। भाग्य के स्थान पर अपने कर्म पर विश्वास करें।

  • शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख सफलता के लिए मददगार हैं। 16, 17 और 18 तारीख को कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है।
  • उपाय: प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।
  • शुभ दिन: रविवार।

♋ कर्क राशि (Cancer)

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। कचहरी के कार्यों में कोई रिस्क न लें। भाग्य के स्थान पर अपने कर्मों पर विश्वास रखें। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और भाई-बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे।

  • शुभ तारीखें: 14, 15 और 16 तारीख लाभदायक हैं। 19 और 20 तारीख को कार्यों के प्रति सचेत रहें।
  • उपाय: प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।
  • शुभ दिन: सोमवार।

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; CM डॉ. मोहन यादव बोले - मुख्य आरोपी का इनकाउंटर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

♌ सिंह राशि (Leo)

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में कोई अच्छा कार्य होगा, जिसमें काफी धन व्यय हो सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना है, प्रयास जारी रखें। व्यापारियों के लिए सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थोड़ा सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए, सफलताएं मिलेंगी। भाग्य से विशेष आशा न रखें, कर्म पर विश्वास करें। शत्रुओं को थोड़े ही प्रयास से पराजित कर सकते हैं।

  • शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख उपयोगी हैं। 16, 17 और 18 तारीख को थोड़ा सतर्क रहें।
  • उपाय: प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें।
  • शुभ दिन: रविवार।

♍ कन्या राशि (Virgo)

यह सप्ताह सामान्यतः आपके लिए अच्छा रह सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा फल देने वाला होगा—धन की प्राप्ति होगी और व्यापार में लाभ होगा। अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। संतान से थोड़ी मदद मिल सकती है और कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

  • शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख फलदायक हैं। 16, 17 और 18 तारीख को भाइयों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।
  • उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें।
  • शुभ दिन: रविवार।

♎ तुला राशि (Libra)

यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कचहरी के कार्यों में सावधानीपूर्वक धन व्यय करने पर सफलता मिल सकती है। भाग्य के स्थान पर कर्म पर विश्वास करें।

  • शुभ तारीखें: 14 और 15 तारीख की दोपहर तक का समय अनुकूल है। 16 तारीख की दोपहर से 17 और 18 तारीख तक धन के मामले में सतर्क रहें।
  • उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं मंगलवार को मंदिर में जाकर विशेष रूप से 3 बार वाचन करें।
  • शुभ दिन: शनिवार।

यह भी पढ़ें : बंडा शराब कांड: आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस सप्ताह धन आने का अच्छा योग है। प्रयास करने पर व्यापार में बहुत अच्छा लाभ होगा। सामान्य तौर पर व्यापारियों को लाभ मिलेगा और भाग्य से भी मदद मिलेगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

  • शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख कार्यों के लिए परिणामदायक हैं। बाकी दिनों में सावधानी बरतें।
  • उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टकम का पाठ करें।
  • शुभ दिन: रविवार।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब मामले के बाद सागर में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी से 26 पेटी शराब, 1128 जले क्वार्टर जब्त : शराब नष्ट करने में प्रयुक्त ट्रैक्टर और पोकलेन जब्त • जिलेभर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई

♐ धनु राशि (Sagittarius)

यह सप्ताह अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बहुत उत्तम है। कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और धन लाभ भी होगा। व्यापारियों के लिए भी सप्ताह ठीक है। भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। लंबी यात्रा का योग बन सकता है।

  • शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख शुभ व लाभप्रद हैं। 16, 17 और 18 को कचहरी के कार्यों में अधिक प्रयास के बाद सफलता मिल सकती है।
  • उपाय: प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
  • शुभ दिन: रविवार।

♑ मकर राशि (Capricorn)

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मकर राशि के जातकों को भाग्य से काफी मदद मिल सकती है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाई-बहनों के साथ संबंध थोड़े खराब हो सकते हैं। अविवाहित जातकों को विवाह के नए संबंध प्राप्त हो सकते हैं।

  • शुभ तारीखें: 14, 15 और 16 की दोपहर तक का समय लाभप्रद है। 16 की दोपहर से 17 और 18 तारीख को धन के प्रति सावधान रहें। 19 और 20 तारीख को सतर्कता बरतें।
  • उपाय: प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ दिन: शुक्रवार।

♒ कुंभ राशि (Aquarius)

इस सप्ताह भाग्य अद्भुत रूप से आपकी मदद करेगा। धन आने का योग बन सकता है। दुर्घटनाओं से बचाव होगा। पेट से संबंधित कोई रोग है तो उसमें लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा और धन लाभ में कमी रह सकती है।

  • शुभ तारीखें: 14, 15, 19 और 20 तारीख ठीक-ठाक हैं। 16, 17 और 18 तारीख को कार्यालय के कार्यों में बहुत सतर्कता बरतें।
  • उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।
  • शुभ दिन: शनिवार।

_________

देखे वीडियो

सीएम डॉ मोहन यादव बोले : आरोपी का शार्ट इनकाउंटर किया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

_________

♓ मीन राशि (Pisces)

इस सप्ताह आपका व्यापार उत्तम गति से चलेगा और काफी लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य से भी मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से सतर्क रहें। संतान से अच्छी मदद मिल सकती है। व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक है, परंतु अधिकारियों को नुकसान हो सकता है; अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें।

  • शुभ तारीखें: 19 और 20 तारीख प्रभावशाली हैं। 14 और 15 तारीख को सचेत रहें। 16, 17 और 18 तारीख को भाग्य के स्थान पर कर्म पर विश्वास रखें।
  • उपाय: प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
  • शुभ दिन: रविवार।

ध्यान दें: यह सामान्य भविष्यवाणी है। यदि आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्यवाणी जानना चाहते हैं, तो मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवा सकते हैं।

मां शारदा से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।

निवेदक: पंडित अनिल कुमार पांडेय सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर (मध्य प्रदेश) पिन कोड: 470004 मोबाइल नंबर: 8959594400




Share:

बंडा कांड के बाद सागर में तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की सख्त कार्रवाई

बंडा कांड के बाद सख्त कार्रवाई: सागर में तीन शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त


तीनबत्ती न्यूज : 12 सितंबर 2026

सागर। बंडा क्षेत्र में हुई गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन ने अपराध और संभावित शस्त्र दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल ने आयुध अधिनियम, 1959 के तहत बंडा और बहेरिया थाना क्षेत्रों से जुड़े तीन शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें सागर नौराज पंचायत में ₹7.49 लाख का गबन, सरपंच के वित्तीय अधिकार सीज; बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर के प्रतिवेदन, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरणों तथा लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। प्रशासन ने शस्त्रों के संभावित दुरुपयोग की आशंका को भी कार्रवाई का आधार बनाया है।

तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त

सोहन राजपूत: ग्राम ततरवारा, थाना बंडा निवासी सोहन राजपूत के शस्त्र लाइसेंस क्रमांक 11/2004 को निरस्त किया गया है। लाइसेंस के तहत 12 बोर शस्त्र दर्ज था। शस्त्र को तत्काल थाना बंडा में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने के कारण उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: सागर में दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई

हेमलता राजपूत: ग्राम ततरवारा, थाना बंडा निवासी हेमलता राजपूत का शस्त्र लाइसेंस क्रमांक 112/2020 निरस्त किया गया है। इस लाइसेंस के तहत एन.पी. बोर रायफल दर्ज थी। संबंधित शस्त्र को थाना बंडा में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सिद्धार्थ कुशवाहा: ग्राम रूसल्ला, थाना बहेरिया निवासी सिद्धार्थ कुशवाहा का शस्त्र लाइसेंस क्रमांक 03/2016 निरस्त किया गया है। लाइसेंस में एक 12 बोर दो नाल शस्त्र और एक .315 बोर रायफल दर्ज थी। कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने और उपस्थित नहीं होने पर एकपक्षीय कार्रवाई की गई। दोनों शस्त्रों को तत्काल थाना बहेरिया में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोक शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में शस्त्रों के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share:

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया अधिकारियों के बीच नया कार्य विभाजन:  कई शाखाओं की बदली जिम्मेदारियां



तीनबत्ती न्यूज:  12 सितंबर 2026

सागर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रशासनिक कार्यों में सुविधा और शाखाओं के बेहतर संचालन के लिए जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के बीच नवीन कार्य विभाजन किया है। इसके तहत अधिकारियों को विभिन्न शाखाओं और महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का प्रभार सौंपा गया है।

नवीन कार्य विभाजन के अनुसार संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव को विभिन्न आयोगों से प्राप्त शिकायतों, सीएम मॉनिट/सीएस मॉनिट, न्यायिक, भू-अभिलेख, राजस्व लिपिक, राजस्व आंकिक, टीएल, सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी सहित विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है।




संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को वित्त एवं निर्वाचन संबंधी दायित्वों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। उन्हें शिकायत एवं सतर्कता शाखा तथा जिला शहरी विकास अभिकरण का प्रभार भी सौंपा गया है।

डिप्टी कलेक्टर शैलेष द्विवेदी को नगर दण्डाधिकारी सागर के साथ शहरी नगर निगम एवं कैंट क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वे जिला सत्कार अधिकारी, वाहन अधिग्रहण अधिकारी, नजूल अधिकारी तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 41 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी रहेंगे। इसके अलावा रेडक्रास, भाड़ा नियंत्रण, शस्त्र लाइसेंस, नजारात और जिला आपूर्ति नियंत्रक का प्रभार भी उन्हें दिया गया है।

डिप्टी कलेक्टर रजत सोनी को अल्प बचत, अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, स्टेनो-टू-कलेक्टर, रीडर-टू-कलेक्टर, आवक-जावक, मंत्री, सांसद एवं जनप्रतिनिधियों के पत्र तथा जनसुनवाई शाखा सहित विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। वे पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी और कलेक्ट्रेट के लोक सूचना अधिकारी भी रहेंगे।


डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 की अध्यक्ष, खेल एवं युवा कल्याण, समाधान ऑनलाइन, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन एवं धर्मस्व, सत्यापन तथा जिला न्यायालय से संबंधित विषयों का प्रभार दिया गया है। वे समाचार पत्रों में प्रकाशित गंभीर शिकायतों एवं अनियमितताओं की जांच भी करेंगी। इसके साथ ही जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की नोडल अधिकारी एवं सचिव की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।

लिंक अधिकारियों की भी व्यवस्था

कार्य विभाजन आदेश में प्रभारी अधिकारियों की अनुपस्थिति की स्थिति में लिंक अधिकारियों की व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने शाखाओं की नस्तियों का समयबद्ध निराकरण, टेबल निरीक्षण, डाक के त्वरित निस्तारण तथा कार्यालयीन कार्यों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, कलेक्टर के अवकाश पर रहने या मुख्यालय से बाहर होने की स्थिति में जिले की कानून व्यवस्था का चालू कार्यभार अपर जिला दण्डाधिकारी संभालेंगे।

Share:

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी : विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर• खुरई में प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी :  विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 

• खुरई में प्रतिमा का अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण

तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर, 2026

सागर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले पहले बलिदानी थे। वे देश के लिए जिए, उन्होंने देश के लिए मृत्यु का वरण किया। उनका जीवन और विचार हमारे बीच प्रेरणा के रूप में मौजूद है। यह उद्गार मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने खुरई में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि डाॅ. मुखर्जी के एक विधान, एक प्रधान, एक निशान के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर पूरा किया। यह आज जिस कश्मीर में तिरंगा फहराना चुनौती थी उस कश्मीर के कोने कोने में गर्व से तिरंगा फहराया जा रहा है और पूरा वन्देमातरम् गाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि जिस देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह जैसे वीर क्रांतिकारी वन्देमातरम् गाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए उस देश में पूरा वन्देमातरम् गाने के लिए 75 साल लग गए। ऐसा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो सका जब उन्होंने वन्देमातरम् पूरा गाने के लिए कानून बना दिया। उन्होंने बताया कि डाॅ. मुखर्जी ने धारा 370 को हटाने के विचार को लेकर 5 लोगों की राजनैतिक पार्टी खड़ी की थी उस विचार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा कर दिखाया। 


विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि दो दिन पूर्व कश्मीर में हुए एक कार्यक्रम में कश्मीर की जनता के साथ वहां के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. फारूख अब्दुल्ला तिरंगे को सम्मान देते हुए पूरा वन्देमातरम् गा रहे थे। यह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प के कारण उस कश्मीर में हो सका जहां आजादी के बाद भी जाने के लिए परमिट लेना पड़ता था। जहां का प्रधानमंत्री और झंडा अलग था। इस अलगाव को खत्म करने के लिए डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन किया, जेल गए और जेल में उनकी संदिग्ध हालातों में रहस्यमय तरीके से मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसे प्रतिभावान व्यक्तित्व थे जो मात्र 32 वर्ष की आयु में उस दौर में देश के सबसे बड़े कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति चुने गए थे। लेकिन उनमें राष्ट्र भक्ति का भाव प्रबल था और यह सोच कर कि मां भारती की गुलामी की बेड़ियां काटने किसी को तो आगे आना होगा उन्होंने सब कुछ त्याग कर संघर्ष का रास्ता चुना।


श्री तोमर ने कहा कि खुरई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की स्थापना और विकास कार्यों का यह आयोजन ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि मैं यह पूर्व यह देख कर भावों से भर गया जब यहां पार्क में मुझे संत शिरोमणि रविदास जी महाराज और उनके बाजू में ही राष्ट्र शिरोमणि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज खुरई में उनकी प्रतिमा का अनावरण केवल एक प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। श्री तोमर ने खुरई की जनता, युवा पीढ़ी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आहृवान किया कि प्रतिवर्ष 6 जुलाई को डा मुखर्जी की जयंती और 23 जून को उनकी पुण्यतिथि पर आप सभी इस प्रतिमा के समक्ष माथा टेकने आएं उनकी जीवन यात्रा को जाने और मिल कर भविष्य की दिशा को तय करें।


उन्होंने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह जैसा संघर्ष और परिश्रम से तपकर निकला कार्यकर्ता ही अपने क्षेत्र की तस्वीर बदलने का सामर्थ्य रखता है। उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने लंबे राजनीतिक जीवन में संघर्ष और परिश्रम के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है तथा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं।


श्री तोमर ने कहा कि खुरई में हुए विकास कार्यों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में विकास की दिशा में लगातार काम हुआ है। उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक संबंधों को स्मरण करते हुए कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह के साथ लंबे समय से काम करने का अवसर मिला है और उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र का जनप्रतिनिधि विकास के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास करता है तो उसका परिणाम क्षेत्र की बदली हुई तस्वीर के रूप में सामने आता है। श्री तोमर ने खुरई के नवीन नगर पालिका भवन और नागरिक सुविधाओं के लिए किए गए कार्यों की भी सराहना की तथा कहा कि विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है।



पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज खुरई को एक और विकास की सौगात मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के करकमलों से मिली है। उन्होंने कहा कि श्री तोमर का राजनीतिक जीवन संघर्ष, संगठन क्षमता, प्रशासनिक अनुभव और सरलता का उदाहरण है। सामान्य परिवार से निकलकर पार्षद से लेकर केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने वाले श्री तोमर ने सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई है। श्री सिंह ने कहा कि उन्हें श्री तोमर के साथ संगठन में काम करने तथा सांसद के रूप में भी साथ रहने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में श्री तोमर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए सदन में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करते हैं। उनके कार्यकाल में विधानसभा में विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होता है और प्रदेश के विकास के लिए बड़े निर्णय लिए जा सके।



उन्होंने कहा कि खुरई में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन नगर पालिका भवन का लोकार्पण भी आज श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के करकमलों से हुआ है। यह भवन केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि खुरई में महापुरुषों के प्रति सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है और 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महापुरुष हमारे आदर्श हैं और उनके विचारों तथा जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बंडा में हुई दुखद घटना के कारण आज के कार्यक्रम में स्वागत को लेकर सादगी बरती गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए किसी प्रकार का फूल-माला, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी या बैंड-बाजे का आयोजन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और राष्ट्रनायकों के प्रति सम्मान हमारी परंपरा है और ऐसे अवसरों पर उनके विचारों को आत्मसात करना ही सबसे बड़ा सम्मान है। कार्यक्रम के अंत में बंडा विकासखण्ड में शराब कांड में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डाॅ. लता वानखेड़े ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का पूरा चिंतन खुरई के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने खुरई में सर्वांगीण विकास कर यहां की तस्वीर बदल दी। उनका बस चले तो वे खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए आसमान के तारे तोड़ कर लाने की आकांक्षा रखते हैं। नगरपालिका के नवीन भवन जितना बड़ा और आधुनिक भवन प्रदेश की किसी नगरपालिका का नहीं है। उन्होंने खुरई में विभिन्न पार्कों में देश के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की हैं जिनसे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के लिए डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अविस्मरणीय है। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी युगद्रष्टा थे। उनके राष्ट्रवादी विचारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के सिद्धांत से आगे बढ़ाया। उन्होंने व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास का ऐसा दर्शन दिया, जिसमें भारतीय संस्कृति, संस्कार, परंपराओं और जीवन मूल्यों को राष्ट्र निर्माण का आधार माना गया। उनका एकात्म मानववाद व्यक्ति, समाज और प्रकृति के परस्पर संबंधों पर आधारित व्यापक दर्शन था, जबकि अंत्योदय का मूल भाव समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी सार्थक है, जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। आज की युवा पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। चरित्र, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सेवा और नवाचार के माध्यम से युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विकास कार्यों का लोकार्पण

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 22 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया जिनमें 12 करोड़ की लागत से निर्मित नगरपालिका खुरई का नवीन भवन शामिल हैं जिसका नाम डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन रखा गया है। इसमें मिडवे रिट्रीट, गुरु तेग बहादुर चैराहे के विकास कार्य भी शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर खुली जीप में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह तथा सांसद श्रीमती लता वानखेड़े के साथ सवार होकर नगर के मुख्य मार्गों से निकले। खुरई वासियों ने रास्ते में कई स्थानों पर काफिले को रोक कर उनका भव्य स्वागत किया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक देवरी बृजबिहारी पटैरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, खुरई नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, पूर्व नपा अध्यक्ष जिनेंद्र गुरहा, रामनिवास माहेश्वरी, वीर सिंह उरदोना, विजय जैन बट्टी, पूर्व विधायक धरमू राय, डाॅ. सुशील तिवारी, युवा भाजपा नेता अविराज सिंह, अर्जुन सिंह कठेली, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह, अनिल पाराशर, नीतेश यादव, देशराजसिंह यादव, बलराम यादव, नीति राज पटेल, बरोदिया नपं अध्यक्ष श्रीमती मालती कुशवाहा, बांदरी नपं अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ लोधी, मालथौन पं अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष जमना अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नगदा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, श्रीमती मालती धर्मेंद्र अहिरवार, हरिशंकर कुशवाहा, रामकुमार बघेल, जिला क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह, एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल, मूरत सिंह राजपूत, राधेश्याम सिंह सिमरिया, लक्ष्मण सिंह लोधी, श्रीमती रश्मि सोनी, ओमप्रकाश घोरट, अंकित ठाकुर, श्रीमती सुनीता राय, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार मालथौन, राजेंद्र सिंह दरी, निरंजन सिंह, महेश लोधी, लोकेंद्र सिंह पिठौरिया, कुसुम विनोद राजहंस, मनोज दुबे, जितेंद्र सिंह, तिलक सिंह, रामसिंह ठाकुर बरोदिया, चंद्रिका प्रसाद पाराशर, अभय सिंह लोधी बांदरी, नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोना सिंघई, शांति बलवंत सिंह, संध्या राजपूत, श्रीमती संध्या जितेंद्र सिंह, सीएमओ नपा खुरई राजेश मेहतेल, रामशास्त्री शुक्ला, कमलेश राय, विक्रम अहिरवार, राजेंद्र यादव, अजत सिंह अजमानी, डी आर रोहित, नारायण सिंह पप्पू, खुशाल चंद जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि,  अधिकारी, पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित रहे।



Share:

बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप • युवा कांग्रेस के केंडल मार्च में हुए शामिल

बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप

• युवा कांग्रेस के केंडल मार्च में हुए शामिल


तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर, 2026

सागर : जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवारों के हालात जाने। इसके बाद बीएमसी में भर्ती पीड़ितों का हालचाल जाना।दिग्विजय सिंह छतरपुर से रवाना होकर शाहगढ़ पहुंचे और इसके बाद खाटोर खुर्द, पापेट, मोली, धुरमार, रवारा, बुडना और गोगरा सहित प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की और जहरीली शराब से हुई मौतों तथा प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली।

अवैध शराब के कारोबार पर सरकार को घेरा

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर पहले ही रोक लगाई जाती तो इतनी बड़ी जनहानि को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार व्यापक रूप ले चुका है और पूरे मामले की विधिवत जांच की जरूरत है। दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय यदि किसी क्षेत्र की 50 प्रतिशत महिलाएं शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर लिखित शिकायत देती थीं तो दुकान बंद कराने की कार्रवाई की जाती थी।

मौतों के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब से हुई मौतों के सरकारी आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है और जहरीली शराब कांड सामने आने से कई दिन पहले से ही मौतों का सिलसिला जारी था।उन्होंने आरोप लगाया कि कई मौतें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, क्योंकि कुछ मामलों में पोस्टमार्टम और एफआईआर नहीं हुई। दिग्विजय सिंह ने ऐसे सभी मामलों की पहचान कर जांच कराने और पीड़ित परिवारों को न्याय व आर्थिक सहायता देने की मांग की। 


बीएमसी पहुंचकर मरीजों से मिले

प्रभावित गांवों के दौरे के बाद दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचे। यहां उन्होंने जहरीली शराब मामले में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने ‘सागर गोल्ड’ नाम की शराब को लेकर भी सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसके सेवन से लोगों की मौत हुई और कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है। उन्होंने शराब की आपूर्ति, निर्माण और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: सागर में दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई

बुलडोजर कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने जहरीली शराब मामले से जुड़े आरोपियों के अवैध निर्माणों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने मामले से जुड़े अन्य लोगों तथा प्रभावशाली व्यक्तियों की संपत्तियों की भी जांच की मांग की। साथ ही पूर्व मंत्री और मंत्री से जुड़े होटल एवं बार की भी जांच कराने की मांग उठाई।


पार्टी की बैठक में हुए शामिल 

सागर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा द्वारा आयोजित बैठक में दिग्विजय सिंह ने बंडा घटना को लेकर प्रशासन और सरकारी तंत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 5, 6 और 7 सितंबर से पहले भी रक्षाबंधन के आसपास जहरीली शराब से कई मौतें हुई हैं, लेकिन उनका पोस्टमार्टम या एफआईआर नहीं होने के कारण वे सरकारी आंकड़ों में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने ऐसे सभी मामलों की पहचान कर पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता देने की मांग की।

अलग-अलग मामलों की जांच और गिरफ्तारी की मांग

दिग्विजय सिंह ने मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मौत और घटना की परिस्थितियों की अलग-अलग जांच होनी चाहिए। उन्होंने शराब बनाने वालों के साथ-साथ गांवों तक अवैध शराब पहुंचाने और बेचने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने संबल योजना के दायरे से बाहर रह गए पीड़ित परिवारों को भी ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने, अनाथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने और प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने का आह्वान


दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों के बीच लगातार रहने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को कागजी औपचारिकताओं और एफआईआर से जुड़ी समस्याओं में भी मदद उपलब्ध कराई जाए।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुँहासा, महेश जाटव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, जिला संगठन मंत्री आशीष ज्योतिषी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने, सिंटू कटारे, मोनी केसरवानी, प्रमिला सिंह राजपूत, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, बुंदेल सिंह बुंदेला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह गौड़, पार्षद ताहिर खान, संगीता अहिरवार, सीमा चौधरी, चमन अंसारी, कार्यालय प्रभारी मनोज पवार, सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, आदिल राईन, सृजन चंदन सुहाने अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष अजय अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  


कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

बंडा जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि और पीड़ित परिवारों को न्याय एवं आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला युवा कांग्रेस और युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च मकरोनिया नरसिंहपुर रोड स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रजाखेड़ी बजरिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल हुए।

किसी ने पति, किसी ने भाई तो किसी ने बेटा खोया’

कैंडल मार्च के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि बंडा जहरीली शराब कांड में किसी परिवार ने अपना बेटा, किसी ने पति और किसी ने भाई खोया है। उन्होंने सरकार पर पीड़ित परिवारों की पीड़ा को लेकर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों की वास्तविक जानकारी शासन-प्रशासन द्वारा सार्वजनिक नहीं की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों और जमीनी स्थिति में अंतर दिखाई दे रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

सुरेंद्र चौधरी बोले- हादसा नहीं, जवाबदेही तय हो

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतें महज हादसा नहीं हैं, बल्कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने अवैध शराब कारोबारियों के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ घोषित ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति यदि सागर जिले में प्रभावी तरीके से लागू होती तो इस तरह की भयावह घटना सामने नहीं आती।

पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता और न्याय की मांग

कांग्रेस नेताओं ने जहरीली शराब कांड के सभी पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने, अनाथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने, प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पीड़ित परिवारों के संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाने का आह्वान किया।

ये रहे शामिल

कैंडल मार्च में पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, हर्ष यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, तरवर सिंह लोधी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश गुड्डू जैन, रेखा चौधरी, सुरेंद्र सुहाने, संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, जिला प्रवक्ता मनोज पवार, सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिग्विजय के दौरे में ये रहे शामिल

दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, शहर अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक तरवर लोधी नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी,जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर अजीत सिंह चील पहाड़ी, प्रमिला सिंह राजपूत, राजकुमार धनोरा, राकेश राय, सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे बी डी पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत श्रीराम यादव शंकर लोधी यासीन खान देवेंद्र कुर्मी अनिरुद्ध गौर पुष्पेंद्र सिंह , सतीश यादव,देवेंद्र गौर जितेंद्र मिश्रा डॉ.हेमंत लारिया सुरेंद्र सिंह चावड़ा प्रणव राजपूत दुष्यंत बुंदेला चैतन्य पांडे सृजन सुहाने नितिन वाजपेई रोहित कुर्मी अनिल यादव अमन लोधी अंशुल परिहार अशोक जैन पापेट, इदरीश खान, विनोद तिवारी मुकेश जैन दलपतपुर गोपाल अहिरवार जगभान सिंह लोधी, सीमा कमल चौधरी, ओम प्रकाश साहू योगेंद्र लोधी जय पाराशर अनूप मिश्रा कपिल राजपूत विक्रम सिंह सागोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे  

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive