Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Madhya Pradesh Kutumb लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Madhya Pradesh Kutumb लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

दिल्ली-एनसीआर में मध्यप्रदेश कुटुंब ने मनाई डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती

दिल्ली-एनसीआर में मध्यप्रदेश कुटुंब ने मनाई डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती


तीनबत्ती न्यूज: 27 नवंबर 2026

दिल्ली। मध्यप्रदेश कुटुंब के तत्वावधान में दिल्ली-एनसीआर में डॉ. सर हरिसिंह गौर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश से जुड़े लोगों ने डॉ. गौर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2014 को डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती के अवसर पर ही दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले मध्यप्रदेश के निवासियों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश कुटुंब की स्थापना की गई थी। इसी परंपरा के तहत हर वर्ष 26 नवंबर को संगठन के सदस्य डॉ. गौर की जयंती मनाते हैं।

इस आयोजन में दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में रहने वाले मध्यप्रदेश कुटुंब के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. सर हरिसिंह गौर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके शिक्षा, समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान का स्मरण किया गया।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive