बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कवयित्री डॉ वर्षा सिंह विद्युत मंडल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त

कवयित्री डॉ वर्षा सिंह विद्युत मंडल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त

 सागर । सागर नगर की वरिष्ठ कवयित्री  समीक्षक एवं स्तंभकार डॉ. वर्षा सिंह ने लगभग 38 वर्ष विद्युत मण्डल (कंपनी) की सेवा के उपरांत दिनांक 31 दिसम्बर को उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में शाल, श्रीफल, पौधा एवं स्मृति चिन्ह उपहार द्वारा सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर श्रीमती चंद्ररेखा प्रभाकर कार्यपालन अभियंता एस.टी.एम.संभाग, डीएस राठी कार्यपालन अभियंता एस.टी.सी.संभाग,  आरके अरजरिया सहायक अभियंता ग्रामीण,  श्रीमती सुशीला सिंह सहायक अभियंता, कैलाश परमार सहायक अभियंता, पवन रावत, सुश्री शमीम बानो, डॉ. (सुश्री) शरद सिंह, डी.एस.बाजपेई, जी.पी.गोस्वामी, दीपक छत्री, प्रियंका लारिया आदि बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री किशोरीलाल रैकवार ने किया। 
       डॉ वर्षा सिंह की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए साहित्यकार डॉ. सुरेश आचार्य, डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, श्यामलम संस्था के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र, सचिव कपिल बैसाखिया, कवि निर्मल चंद निर्मल, डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया, डॉ.(सुश्री)शरद सिंह, कला समीक्षक मुन्ना शुक्ला, राजकुमार तिवारी, बंटी जैन राहगीरी, अशोक रैकवार, रंगकर्मी रवीन्द्र दुबे कक्का, श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्रीमती गीता चौबे आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
   उल्लेखनीय है कि डॉ वर्षा सिंह म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सागर के संचा-संधा वृत्त कार्यालय, ग्रामीण विद्युतीकरण वृत्त कार्यालय, नगर संभाग, क्षेत्रीय भंडार तथा एस.टी.एम.संभाग में अतिरिक्त कार्यालय सहायक श्रेणी- एक के पद पर पदस्थ रहीं।
    
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive