तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

केंद्रीय जेल में घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुई समवसरण विधान की शुरुआत

केंद्रीय जेल में घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुई समवसरण विधान की शुरुआत
सागर। गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महामुनीराज के मंगल आशीर्वाद से केंद्रीय जेल में  घटयात्रा से श्री समवशरण विधान का आगाज़ हुआ।विधान का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक किया जा रहा है।
घटयात्रा अद्भुत नक्काशी युक्त लाल पत्थर एवं संगमरमर से निर्मित हो रहे श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, गोपालगंज से प्रारंभ होकर केंद्रीय जेल में बने विधान स्थल तक पहुंची। मुनिसेवा समिति के मनोज जैन लालो ने बताया घटयात्रा में महिलाएं जेल के हथकरघा में बंदियों द्वारा निर्मित किये गए वस्त्र धारण कर, मस्तक पर शुद्ध जल के कलश लेकर चल रही थी,साथ ही सभी पात्र ,महापात्र भी घटयात्रा में शामिल हुए।
अहिंसामय जिनधर्म की पताका यूँही फहराती रहे इस भावना से विधानाचार्य आ0 ब्र. संजीव भैया एवं ब्र. अरुण भैया के निर्देशन में एवं ब्रह्मचारी रेखा दीदी,एवं डॉ नीलम दीदी की उपस्थिति में ध्वजारोहणकर्ता द्वारा धर्म ध्वजा फहराई गई। तदुपरांत शुद्ध जल वा मंत्रोच्चार से पंडाल एवं बेदी की शुद्धि इंद्र प्रतिष्ठा, पात्र शुध्दि, सकलीकरण की क्रियाएं की गई।
संतोष सोलंकी( जेल अधीक्षक )राम लाल सहलाम (जेलर )सत्यवान मिश्रा (जेलर )
नागेंद्र चौधरी (डिप्टी जेलर)सहित समाज के श्रेस्ठी जन में संतोष बिलहरा, सी ए प्रियेश जैन,संजीव दिवाकर,देवेंद्र जैना, राजेश रोड लाइन्स,पुष्पेंद्र नैन्धरा, सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं ने हिस्सा लिया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive