बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लेखा प्रशिक्षण परीक्षा में सागर के रविन्द्र जैन पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर

लेखा प्रशिक्षण परीक्षा में सागर के रविन्द्र जैन पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर 
सागर।संचालनालय कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित लेखा प्रशिक्षण परीक्षा वर्ष 2019 में कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी सागर में पदस्थ  रविंद्र कुमार जैन सहायक ग्रेड 3 ने संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं अभियोजन का नाम रोशन किया।
अभियोजन के मीडिया प्रभारी एडीपीओ सौरभ  डिम्हा ने बताया कि संचालनालय कोष एवं लेखा  मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यरत लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों को कार्यालय कार्य प्रणाली, वेतन निर्धारण, पेंशन निर्धारण, आदि कार्यों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से लेखा प्रशिक्षण शाला के माध्यम से लेखा प्रशिक्षण प्रदाय किया जाता है लेखा प्रशिक्षण साला सागर के 96 वां नियमित लेखा प्रशिक्षण में लेखा प्रशिक्षण प्राप्त रविंद्र कुमार जैन सहायक ग्रेड 3 कार्यालय जिला लोक अभियोजन सागर नेआयोजित लेखा प्रशिक्षण परीक्षा में संपूर्ण प्रदेश में सर्वोच्च अंकों  के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर उप-संचालक अभियोजन  अनिल कटारे , जिला अभियोजन अधिकारी  राजीव रूसिया एवं समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारीगण ने बधाई दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive