बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJP सरकार की आरक्षण समाप्त करने की साजिश के खिलाफ काँग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन

 BJP सरकार की आरक्षण समाप्त करने की साजिश के खिलाफ काँग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन
सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा अनु.जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय वोर्ड आफिस चौराहा 
भोपाल में आयोजित हुए  प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में नरयावली विधानसभा क्षेत्र से म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व  में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ शुक्रवार सायं सागर से रवाना होकर भोपाल पहुंचे जहाँ कांग्रेसजनों  धरना प्रदर्शन में शामिल होकर आरएसएस और भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा अनु.जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश के खिलाफ आबाज बुलंद की। भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने वालों में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष  देवेन्द्र पटैल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान, एड.राजेश दुबे,रामजी दुबे जेरवारा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण ठा. लगन सिंह, सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, देवेन्द्र कुर्मी, पुष्पेंद्र सिंह, मनी सिंह गुरोंन,आर.आर. पाराशर, शरद राजा सेन, पार्षद राजू डिस्क, मुन्ना विश्वकर्मा, रामशरण रावत, प्रदीप जैन,वीरेन्द्र गौतम एम.आई.खान, मुल्ले चौधरी, अबरार सौदागर, सुरेन्द्र करोसिया, अरविंद मिश्रा,धीरज खरे, संदीप चौधरी, मंगल पटैल, प्रीतम अहिरवार, रघुवीर वर्मा, आदि कांग्रेसजन शामिल हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive