बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

छात्राओं को जागरूक करने में जुटा भारतीय शिक्षण मंडल महिला प्रकल्प

छात्राओं को जागरूक करने में जुटा भारतीय शिक्षण मंडल महिला प्रकल्प
सागर।भारतीय शिक्षण मंडल महिला प्रकल्प सागर की मातृशक्तियों द्वारा किशोरी समग्र विकास हेतु कन्या शालाओं में छात्राओं को जागरूक करने के लिए सागर के लाल स्कूल कन्या विद्यालय गयी। छात्राओं के व्यक्तित्व विकास  हेतु शिक्षकों के साथ समाज की महिलाओं का भी दायित्व है कि वे इन उभरती प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करें। इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर पर्यावरण-प्रभारी श्रीमती पुष्पलता पाण्डे ने छात्राओं को योग,ध्यान और आसनों का अभ्यास कराया।सह-प्रमुख श्रीमती राजश्री दवे ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति को बचाने के तरीक़े बताए।डॉ सुधा जैन ने छात्राओं को स्वच्छता और सुरक्षा के विषय में बताया और कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि दीक्षित ने छात्राओं को बताया कि परीक्षा की तैयारी कैसे करें।शाला में १५० छात्राएँ उपस्थित थीं। वही आर्य कन्या विद्यालय सागर में नगर अध्यक्ष श्रीमती संध्या दरे  द्वारा जीवन मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व को समझाया गया।श्रीमती शोभा सराफ ने किशोरियों को होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में बताया।श्रीमती आराधना रावत द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में आवश्यक निर्देश दिए गए।आर्य कन्या पाठशाला में २५० छात्राएँ उपस्थित थीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं उपस्थित अध्यापिकाओं ने इन मातृशक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive