बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

किसानों का किसी भी कीमत पर नही होने देंगे नुकसान: नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह

किसानों का किसी भी कीमत पर नही होने देंगे नुकसान: नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह

सागर। सुरखी विधानसभा  उपचुनाव  के  सेक्टर सम्मेलन  मे कभी भूपेंद्र सिंह ने कहा  की सुरखी के मतदाताओं को नेता चुनने की दुविघा नही होगी। सुरखी विधानसभा मे होने वाले उपचुनाव मे पहली बार ऐसा होगा कि मतदाता को विधायक चुनने के लिये किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नही होगी क्योकि पूरी कांग्रेस गोविंद सिंह राजपूत के साथ मे भाजपा मे शामिल हो गई है। 

उन्होंने किसानों की फसलों का आकलन के बाद कहा कि किसानों का किसी भी कीमत पर नुकसान नही होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने किसानो को दिया धोखा।  किसानों की हर समस्या का निदान भाजपा ने किया है। कमलनाथ की सरकार ने किसानों को धोखा देकर अपनी सरकार बनाई है बेरोजगारों को धोखा देकर अपनी सरकार बनाई है। कमलनाथ सरकार ने किसानों को डिफाल्टर तक बना दिया लेकिन भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों का ध्यान रखा है। नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि यह चुनाव किसान और युवाओं के साथ विकास के लिये लडा जायेगा। 

तीनबत्ती न्यूज़.कॉम
अब सीएम का दौरा 3 सितम्बर को,
मन्त्री गोविंद राजपूत ने  खराब हुई फसलों का किया निरीक्षण


मुआवजा देने मे पीछे नही हटेगी प्रदेश सरकार:- गोविंद सिंह राजपूत

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि, सुरखी विधानसभा क्षेत्र मेरी कर्म भूमि है, और जनता के विकास के लिए मैंने कांग्रेस छोड दी, क्योंकि जनता से किए गए वादे कांग्रेस में रहकर पूरे नहीं हो पा रहे थे। इसलिए मैंने खुलेआम ताल ठोक कर भाजपा की सदस्यता ली है। श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा राम भक्तों की पार्टी है, यह सरकार जनता के लिए योजनाएं बनती हैं जवकि कांग्रेस में नेताओं के लिए योजनाएं बनती हैं। जनता के विकास के लिए मैं भाजपा में आया हूं और सुुरखी विधानसभा का रहली विधानसभा तथा खुरई विधानसभा क्षेत्र की तरह विकसित करूंगा।

सुरखी मे विकास का रथ आगे वढ़ाना है:- श्री गौरव सिरोठिया 

 जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुये कहा कि अव समय गोविंद सिंह राजपूत के त्याग का कर्ज उतरने का है। हम सब को मिलकर सुरखी के विकास को आगे बढाना है। श्री सिरोठिया ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्णय को सुरखी के चहुमुखी विकास का पर्याय वताते हुये कहा कि वह हमेश देश गांव और गरीब और किसान के कार्य करते हैं। ।  

तीनबत्ती न्यूज़.कॉम
सागर: गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर  किया पुल पार, 
पुल के ऊपर बह रहा था पानी, बीच मे ही डिलेवरी -


प्रलोभन देकर पद वांट रही कांग्रेस:- अभिषेक  भार्गव 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव ने कहा कि कांग्रेस के लोग प्रलोभन देकर लोगों को फसाने का कार्य कर रहे है पर हमें सतर्क रहना है कि हम उनके प्रपंच से कैसे बचे रहें। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुये श्री भार्गव ने कहा कि अव तो कांग्रेस को लोग नही मिल रहे इसलिये प्रलोभन देकर पद वांट रही है।

ये रहे उपस्थित: 
कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह ,  तेजी सिंह राजपूत, श्री बुंदेल सिंह  जिला. उपाध्यक्ष,  अरविंद त्रिपाठी विस्तारक, श्री सतेन्द्र सिंह, श्री दीपक शर्मा, श्री साहब सिंह, जगत सिंह, युवराज सिंह, अनमोल सिंह ठाकुर, अमोल सिंह, राजा, मनोज, लक्ष्मण सिंह, दीपक पौराणिक, संतोष सेन, मौजूद रहे।कार्यक्रम में अनेक कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली
 

----------------------------  www.teenbattinews.com तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885 -----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive