बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

NSUI : सागर के अध्यक्ष बने सन्दीप चौधरी

 NSUI : सागर के अध्यक्ष बने सन्दीप चौधरी


★ नवनियुक्त अध्यक्ष ने डॉ. गौर,डॉ अम्वेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीर्ष नेतृत्व का व्यक्त किया आभार।

सागर।  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री विपिन वानखेड़े द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अनुसंशा पर छात्र नेता सन्दीप चौधरी को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI सागर वि.स.का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। सन्दीप चौधरी को NSUI अध्यक्ष की जबाबदारी मिलने पर कांग्रेसजनों ने  नवनियुक्त अध्यक्ष सन्दीप चौधरी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं वरिष्ठजनों की मुख्य उपस्तिथि  में नवनियुक्त NSUI अध्यक्ष सन्दीप चौधरी ने तीन बत्ती गौर मूर्ति स्थित डॉ. सर हरिसिंह गौर एवं भगवानगंज स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्वेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से  जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वय  अखिलेश मोनी केशरवानी,गोवर्धन रैकवार, राशिद खान, रामजी दुबे जेरवारा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष शरद राजा सेन, वरिष्ठ सेवादल नेता विजय साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित, देवेन्द्र कुर्मी,कांग्रेसअजा. विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र करोसिया, म.प्र. युवा कांग्रेस के महासचिव आशीष चौबे, अबरार सौदागर,राहुल चौबे,एम. आई. खान,मुल्ले चौधरी, मोनू राजपूत,समीर मकरानी, धीरज खरे, संजय रोहिदास,सुदीप पटेरिया, अजीत लोधी, बंटी कोरी,ब्रजकिशोर तिवारी, विवेक मिश्रा,मनोज पाण्डेय, निशांत चौरसिया,मोहसिन खान, वीरेन्द्र चौधरी,सतीश कुमार, राज पंथी, पवन केशरवानी,देवराज तिवारी,संजय शर्मा,नवल तिवारी,रोहित पांडेय,वृंद्रावन बंसल,कुलदीप तिवारी,सिज्जु निहारिया,अफजल खान, नन्नू बंसल, रघुवीर वर्मा, सुनील अहिरवार,कन्नू कोरी, साजिद अली, संदीप अहिरवार,राहुल कुशवाहा,सोनू कुशवाहा, पीतम रजक,विशाल अहिरवार, जय लारिया, नरेश पवार,जीवन अहिरवार, आदेश बाल्मीकि कपिल अहिरवार आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive