बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विप्रजन आपसी निंदा से बचें, यही संकल्प ले तभी सार्थकता होगी समारोह की: मंत्री गोपाल भार्गव ★ वैवाहिक पुस्तिका का विमोचन एवं विप्रजनो का हुआ सम्मान

विप्रजन आपसी निंदा से बचें, यही संकल्प ले तभी सार्थकता होगी समारोह की: मंत्री गोपाल भार्गव
★ वैवाहिक पुस्तिका का विमोचन एवं विप्रजनो का हुआ सम्मान

सागर। सर्वब्राम्हण समाज संगठन की विप्र वैवाहिक पुस्तिका का सातवां संस्करण का विमोचन एवं उत्कृष्ठ कार्य के लिये विप्रजनों का सम्मान सर्वब्राम्हण समाज संगठन जिला सागर द्वारा रवीन्द्र भवन सागर में किया गया सर्वप्रथम भगवान परषुराम के चित्र पट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पं. गोपाल भार्गव, विषिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, अखिल भारतीय ब्राहम्ण महासभा प्रदेष अध्यक्ष पुष्पेन्द्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष पं. देवीप्रसाद दुबे सहित मंत्र उच्चारणों के साथ कर्म काण्डी पंडितो ने पुजन कराया। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष पं. देवीप्रसाद दुबे ने दिया। 
समारोह मे कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने  कहां कि भगवान परषुराम भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार हैं वहीं राम, कृष्ण हैं जब जब अपराध बडते हैं तब तब भगवान अवतार लेते हैं समाज संगठन लम्बे समय से ऐसे समाजिक आयोजन करता आ रहा है। आज बहुत बडी संख्या में विप्र जन उपस्थित हैं आप सभी लोग प्रदेष स्तरीय आयोजन करें ।  जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता हो इससे लोग एक-दूसरे से जोडेगें और एक-दूसरे की मदद कर सकेगें। और इस की शुरूआत सागर से हो। यह पुस्तिका निष्चित ही समाजजनों को घर बेठे सुयोग्य वर-वधु चयन करने में पुस्तिका सहायक होगी यह एक अच्छा प्रयास है। 
विषिष्ठ अतिथि पुर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि बडी संख्या में समाजजनों एवं मातृषक्ति ने सहभागिता की है निष्चित ही समाजजनों ने एक जुटता की मिशाल पेश की है। यही समय की मांग भी है और दूसरों को भी सही मार्ग दिखाएं। समाज सेवी डाॅ. अनिल तिवारी ने विस्तार से प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक पं. अनुराग प्यासी प्रवक्ता पं. अनिल दुबे ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष षिवषंकर मिश्रा, सचिव रवीन्द्र अवस्थी ने माना।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें
@weYljxbV9kkvq5ZB


वेबसाईट

लाकडाऊन में प्रवासी मजूदरो को भोजन एवं शहर में राषन, सामाग्री  सेनेटाईजर, मास्क वितरण करने वालो का हुआ सम्मान, जिनमें पं. अजय दुबे जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, कुलाधिपति एस.वी.एन.यु डाॅ. अजय तिवारी, अमित रामजी दुबे, सिंटू कटारे, राजकुमार पचौरी,  द्वितीय स्थान मणिषंकर मिश्रा एस.डी.ओ. (ढाना), रामश र्मा अपनत्व सेवा समिति, विवेक मिश्रा बडंा, के.के. तिवारी राहतगढ, भरत तिवारी, पंचागं प्रकाशन पर, कपिल स्वामी, अमर दुबे, निहिल मिश्रा, नितिन पचैरी, अभिषेक तिवारी(बोबई),  प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पधारें समस्त विप्रजनों, मातृषक्ति युवाजन का तिलक एवं शाल पहनाकर स्वागत किया गया। उद्बोधन देने वालो  में जे.पी. पाण्डे, सुखदेव प्रसाद तिवारी, संतोष पाण्डे पूर्व निगम अध्यक्ष, त्रिलोकीनाथ कटारे पूर्व निगम अध्यक्ष, रामअवतार पाण्डे, डाॅ. रामकुमार खम्फरिया, मुन्ना चैबे, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, पप्पु तिवारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बहुत बडी संख्या में जिले भर से पधारे विप्रजनों, मातृषक्ति ने उपस्थित दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित डाॅ. प्रदीप पाठक, एम. डी. त्रिपाठी, जयनारायण तिवारी बंडा, मनोज देवलिया दमोह, रामबाबु तिवारी बीना, मुकुल पुरोहित, हेमन्त बिलगैया बीना, भोलेष्वर तिवारी, विपिन बिहारी, राजु बडोनिया जैसीनगर, विकास वेलापुरकर, बृजेष महाराज, रामगोविन्द शास्त्री, गिरीषकान्त तिवारी, शषीकान्त परासर, रामेष्वर दुबे मैहर, मनीषा दुबे पथरिया, राजीव हजारी ढाना, हनुमान मिश्रा, बाटु दुबे, मुकेष नायक, सुरेन्द्र तिवारी, रीतेष पाण्डे, रामकृष्ण गर्ग, विनय मिश्रा, सुधीर तिवारी, पवन शर्मा, राजेष परासर, चन्दु शुक्ला, उदय मिश्रा, सोनु उपाध्याय, अमन तिवारी, सत्यनारायण उदेनीया नरयावली, श्रीकान्त अग्निहोत्री खेजरा, दीपक मिश्रा, रामअवतार शुक्ला, सौरभ दुबे, विकास तिवारी, विट्टु पहलवान, विनय पाण्डे, दीपक तिवारी महाकौषल, उदय मिश्रा, लीला शर्मा महिला अध्यक्ष, सु श्री मेघा दुबे, प्रतिभा चैबे, संध्या दुबे, निर्मला मिश्रा, सुधा शर्मा, अर्चना तिवारी, वन्दना दुबे देवरी, आषा सिलाकारी, ज्योति तिवारी, गीता दुबे, माया पाठक सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें ढाना, खेजरा, सुरखी, बंडा, देवरी, रहली, नरयावली, रजौआ, बीना सहित जिले भर से विप्रजन उपस्थित रहे।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive