बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मुख्यमंत्री ने असली हीरो सागर की श्रीबाई का किया सम्मान ,रेपिस्ट से बचाई थी पीड़िता की जान

मुख्यमंत्री  ने असली हीरो  सागर की  श्रीबाई का किया सम्मान ,रेपिस्ट से बचाई थी पीड़िता की जान 


सागर।  नारी सम्मान और सुरक्षा को एक नई पहचान दिलाने के संकल्प के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान अभियान आरंभ कर दिया है। नारी सुरक्षा तथा उसकी अस्मिता को क्रूर विचारों से बचाकर विकट परिस्थितियों में निडरता का परिचय देने वाली सागर की श्री बाई को आज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वर्चुअल माध्यम से सम्मानित किया। इस दौरान सागर से संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला, आईजी श्री अनिल शर्मा, कलेक्टर श्री दीपक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने श्रीबाई को सम्मान पत्र भेंट किया।

मध्य प्रदेश में अब बेटियों, महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ सम्मान दिलाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा हर दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी दिशा में जिला प्रशासन भी नारी सुरक्षा से लेकर उनके सशक्तिकरण तक दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।
आज के सभ्य, विकसित समाज में आज भी कई विसंगतियां हैं, महिलाएँ जिनका शिकार हो जाती है। इन विसंगतियों को समाज का कोई एक वर्ग दूर नहीं कर सकता। परंतु सभी को साथ मिलकर समन्वित प्रयासों से कदम बढ़ाने होंगे।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किये गये सम्मान अभियान के तहत सोमवार को सागर की असली हीरो श्रीमती श्रीबाई बंसल को वर्चुअल कान्फ्रेंस के माध्यम से सम्मानित किया गया। श्री बाई द्वारा वह किस्सा भी सुनाया गया जिसके कारण आज उन्हें उनकी निडरता हेतु सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री बाई से कहा कि उनके साहस को वे दिल से सलाम करते हैं।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



ट्वीटर  फॉलो करें

@weYljxbV9kkvq5ZB



वेबसाईट


उल्लेखनीय है कि, सम्मान अभियान के तहत सागर के आप चंद क्षेत्र की निवासी श्रीमती श्री बाई बंसल को रेपिस्ट से महिला की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चो को सुरक्षा हेतु जागरूक करना , आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को सचेत कर हतोत्साहित करना एवं महिला एवं बच्चो की सुरक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कुछ कहो, कुछ करो समझदारी से

सम्मान अभियान के दो मुख्य नारे हैं- 'कुछ कहो कुछ करो समझदारी से ' एवं असली हीरो'। आज से शुरू हुए सम्मान अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उन नागरिकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने महिला अपराध रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीड़िता के समर्थन में सकारात्मक कार्य किये है। ऐसे व्यक्तियों को 'असली हीरो' के रूप में सम्मानित किया गया।


 ---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive